Saturday, March 7, 2026
Home स्वास्थ्य ब्लड प्रेशर बढ़ाने में सिर्फ नमक ही नहीं, ये कारण भी हैं...

ब्लड प्रेशर बढ़ाने में सिर्फ नमक ही नहीं, ये कारण भी हैं जिम्मेदार

आजकल हाई ब्लड प्रेशर केवल बुजुर्गों की समस्या नहीं रह गई है। युवाओं में भी यह तेजी से बढ़ रही है। तनाव, नींद की कमी, फास्ट फूड की लत और लंबे समय तक बैठने की आदत ने ब्लड प्रेशर की उम्र घटा दी है। विशेषज्ञ इसे ‘साइलेंट किलर’ कहते हैं, क्योंकि यह धीरे-धीरे हृदय, किडनी, आंख और दिमाग को नुकसान पहुंचा सकता है।

क्या सिर्फ नमक ही जिम्मेदार है?

अक्सर लोग सोचते हैं कि ब्लड प्रेशर केवल ज्यादा नमक खाने से बढ़ता है। लेकिन आहार विशेषज्ञ बताते हैं कि यह केवल एक पहलू है। चीनी, अधिक कैफीन, शराब, धूम्रपान और लगातार स्क्रीन के संपर्क में रहना भी ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है।

इन आदतों से भी बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर

विशेषज्ञों के अनुसार, अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड और पेय पदार्थों में मौजूद अतिरिक्त शुगर भी रक्तचाप बढ़ाने में योगदान देती है। शोध में यह पाया गया है कि जो लोग अपनी दैनिक कैलोरी का एक चौथाई या अधिक ऐडेड शुगर से लेते हैं, उनमें हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग का जोखिम तीन गुना तक बढ़ जाता है। कोल्ड ड्रिंक्स, सोडा और रेडी टू ईट फूड्स में शुगर अधिक होती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ क्या कहते हैं?

अधिकांश लोग शुगर के नुकसान के प्रति जागरूक नहीं हैं, इसलिए वह तय मात्रा से ज्यादा चीनी का सेवन कर लेते हैं। इसका नतीजा मेटाबॉलिक सिंड्रोम और टाइप-2 डायबिटीज जैसी बीमारियों के रूप में सामने आता है, जो हृदय और रक्त वाहिकाओं पर प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं।

यूरिक एसिड और ब्लड प्रेशर का संबंध

कुछ शोध बताते हैं कि ज्यादा शुगर यूरिक एसिड को बढ़ा सकती है, जिससे किडनी की रक्त वाहिकाओं में तनाव आता है और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।

क्या करें ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए?

विशेषज्ञों का सुझाव है कि नमक के साथ-साथ ऐडेड शुगर और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स को कम करें। इसके अलावा नियमित शारीरिक गतिविधि और स्वस्थ जीवनशैली ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने में मदद करती है।

RELATED ARTICLES

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

युवा और बच्चे भी हो रहे सुनने की परेशानी का शिकार, जानिए क्या हैं कारण

आमतौर पर यह माना जाता है कि सुनने की क्षमता उम्र बढ़ने के साथ कम होती है, लेकिन अब यह समस्या केवल बुजुर्गों तक...

रंगों की होली में कॉन्टैक्ट लेंस से बढ़ सकता है आंखों का खतरा, समझें नुकसान

होली के रंगों के साथ मस्ती करना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन इस उत्साह में अक्सर लोग अपनी आंखों की सुरक्षा को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

Recent Comments