Friday, April 24, 2026
Home उत्तराखंड देहरादून में अमर उजाला के डिजिटल ऑफिस का उद्घाटन सीएम धामी ने...

देहरादून में अमर उजाला के डिजिटल ऑफिस का उद्घाटन सीएम धामी ने किया

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में अमर उजाला डिजिटल ऑफिस का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने अमर उजाला समूह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डिजिटल मीडिया आज की बदलती दुनिया में त्वरित, सटीक और व्यापक सूचना प्रसारण का प्रभावी माध्यम बन चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों द्वारा डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से राज्य और देश की जनता तक सही एवं सकारात्मक समाचार पहुँचाना लोकतंत्र को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमर उजाला डिजिटल प्लेटफॉर्म राज्य की सांस्कृतिक, सामाजिक और विकासात्मक उपलब्धियों को भी प्रमुखता से प्रस्तुत करेगा।

मुख्यमंत्री ने कार्यालय परिसर का अवलोकन करते हुए डिजिटल समाचार कक्ष और तकनीकी सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में मीडिया संस्थानों के सहयोग को महत्वपूर्ण मानती है और हर स्तर पर सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर अपर सचिव श्री बंशीधर तिवारी, अमर उजाला समूह के वरिष्ठ पदाधिकारी, पत्रकार, तकनीकी टीम के सदस्य एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम स्वराज...

महिला जन आक्रोश रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, देहरादून में जुटी भीड़

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी में शुक्रवार को महिला जन आक्रोश रैली के माध्यम से मातृशक्ति की आवाज बुलंद नजर आई। परेड ग्राउंड में आयोजित इस...

टिहरी सड़क दुर्घटना पर पीएम मोदी ने व्यक्त किया दुःख

टिहरी गढ़वाल। टिहरी जनपद में हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम स्वराज...

महिला जन आक्रोश रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, देहरादून में जुटी भीड़

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी में शुक्रवार को महिला जन आक्रोश रैली के माध्यम से मातृशक्ति की आवाज बुलंद नजर आई। परेड ग्राउंड में आयोजित इस...

टिहरी सड़क दुर्घटना पर पीएम मोदी ने व्यक्त किया दुःख

टिहरी गढ़वाल। टिहरी जनपद में हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की...

एआई की मदद से बनी ‘द्रोणाचार्य’ फिल्म का ट्रेलर लॉन्च

एआई तकनीक से तैयार की गई नई फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता...

Recent Comments