Friday, July 24, 2026
Home मनोरंजन सिर्फ एक हफ्ते में ‘वॉर 2’ ने रचा इतिहास, बॉक्स ऑफिस पर...

सिर्फ एक हफ्ते में ‘वॉर 2’ ने रचा इतिहास, बॉक्स ऑफिस पर पहुँची 199 करोड़ क्लब में

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म ‘वॉर 2’ ने रिलीज के पहले ही हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। Independence Week का फायदा उठाते हुए फिल्म ने दमदार ओपनिंग दर्ज की थी। हालांकि, वीकेंड के बाद इसके कलेक्शन में गिरावट देखी जा रही है। सातवें दिन का कारोबार सामने आने के बाद फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल होने से बस एक कदम दूर है।

बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ‘वॉर 2’ ने पहले ही दिन 52 करोड़ रुपये की जबरदस्त ओपनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 57.85 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे और चौथे दिन क्रमशः 33.25 करोड़ और 32.65 करोड़ का कलेक्शन हुआ। वीकेंड के बाद सोमवार को गिरावट आई और फिल्म केवल 8.75 करोड़ ही कमा सकी। मंगलवार को इसका कारोबार 9 करोड़ रहा, जबकि बुधवार यानी सातवें दिन यह 5.50 करोड़ रुपये तक सीमित रह गया।

200 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर
सातवें दिन की कमाई जोड़ने के बाद ‘वॉर 2’ का कुल नेट कलेक्शन 199 करोड़ रुपये हो गया है।

बजट के मुकाबले अभी लंबा सफर बाकी
हालांकि फिल्म का प्रदर्शन मजबूत है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह 300 से 400 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। ऐसे में इसे हिट का तमगा हासिल करने के लिए अभी और लंबा रास्ता तय करना होगा।

यशराज स्पाई यूनिवर्स की अहम कड़ी
‘वॉर 2’ को यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है और यह YRF के स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है। इसमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ कियारा आडवाणी, आशुतोष राणा और अनिल कपूर भी अहम किरदारों में हैं। यह फिल्म साल 2019 में आई ‘वॉर’ का सीक्वल है, जिसे सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित किया था।

RELATED ARTICLES

मार्वल फैंस का इंतजार खत्म, ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का ट्रेलर आया सामने

मार्वल स्टूडियोज़ ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का पहला ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर में एक बार फिर मार्वल यूनिवर्स के कई...

सिनेमाघरों में छाई ‘धमाल 4’, पहले सप्ताह में 90 करोड़ से ज्यादा की कमाई

कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है। शुरुआती वीकेंड में शानदार प्रदर्शन के बाद फिल्म की रफ्तार वीकडेज...

‘इश्कनामा’ का ट्रेलर आया सामने, शहनाज गिल और जय रंधावा की जोड़ी ने जीता दिल

अभिनेत्री शहनाज गिल और अभिनेता जय रंधावा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म एक ऐसी प्रेम कहानी को पर्दे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक शेष कार्य निपटाने के निर्देश दिए

पौड़ी:  आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा...

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के निर्णय का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने...

‘द स्कैम-लीक्ड’ का दमदार टीजर आउट, छात्रों के संघर्ष और पेपर लीक का दर्द आएगा नजर

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक...

श्रमिक कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री धामी

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए अनेक नई कल्याणकारी...

Recent Comments