Monday, June 8, 2026
Home उत्तराखंड "धराली आपदा में 1000 से अधिक लोग सुरक्षित, पीड़ित परिवारों को छह...

“धराली आपदा में 1000 से अधिक लोग सुरक्षित, पीड़ित परिवारों को छह महीने का भोजन उपलब्ध कराया जाएगा”

उत्तरकाशी– उत्तराखंड के धराली, सैंजी और बांकुड़ा गांवों में आपदा से प्रभावित परिवारों को सरकार अगले छह महीने तक मुफ्त राशन उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि प्राथमिकता प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने और उनकी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करने की है।

अब तक खराब मौसम के बीच 1000 से अधिक लोगों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया है, जिनमें स्थानीय नागरिकों के साथ देशभर से आए तीर्थयात्री भी शामिल हैं। घायलों को जिला अस्पताल और एम्स में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। राहत सामग्रियों में दवाएं, दूध, कपड़े और राशन प्रभावित इलाकों में पहुंचा दिए गए हैं।

हर्षिल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए उरेडा का पावर हाउस चालू कर दिया गया है, जबकि यूपीसीएल क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत में जुटा है। मोबाइल कनेक्टिविटी बहाल हो चुकी है और 125 केवी के दो जनरेटर भी क्षेत्र में लगाए गए हैं। सड़कों की मरम्मत तेज़ी से जारी है और मंगलवार तक हर्षिल तक मार्ग पूरी तरह खोलने की संभावना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, राज्य को हरसंभव सहयोग दे रही है और प्रभावित परिवारों को किसी भी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

योग दिवस आयोजन को लेकर प्रशासन अलर्ट, विभागों के बीच समन्वय पर जोर

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर जनपद स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में विकास...

‘हिलान्स’ सरसों तेल बना पहचान का प्रतीक, महिलाओं ने बदली आर्थिक तस्वीर

देहरादून जनपद के कालसी विकासखंड स्थित हरीपुर गांव में महिलाओं की मेहनत, लगन और सामूहिक नेतृत्व ने ग्रामीण उद्यमिता का एक प्रेरणादायक मॉडल स्थापित...

नैनीताल के विकास को मिली रफ्तार, सीएम ने 96.71 करोड़ की परियोजनाएं कीं समर्पित

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद नैनीताल को 96 करोड़ 71 लाख रुपये की 13 विकास योजनाओं की सौगात दी। जिसमें 67 करोड़ लागत...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

योग दिवस आयोजन को लेकर प्रशासन अलर्ट, विभागों के बीच समन्वय पर जोर

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर जनपद स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में विकास...

‘हिलान्स’ सरसों तेल बना पहचान का प्रतीक, महिलाओं ने बदली आर्थिक तस्वीर

देहरादून जनपद के कालसी विकासखंड स्थित हरीपुर गांव में महिलाओं की मेहनत, लगन और सामूहिक नेतृत्व ने ग्रामीण उद्यमिता का एक प्रेरणादायक मॉडल स्थापित...

इंट्रो वीडियो के साथ ‘बेबी डू डाई डू’ की शानदार शुरुआत

अभिनेत्री हुमा कुरैशी एक बार फिर दमदार अंदाज में दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'बेबी डू डाई...

घंटों एक जगह बैठे रहने से बढ़ सकता है हार्ट अटैक का जोखिम

बदलती जीवनशैली और बढ़ते काम के दबाव के बीच हृदय रोगों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। चिंता की बात यह है कि...

Recent Comments