Saturday, October 24, 2026
Home उत्तराखंड अतिवृष्टि के चलते उत्पन्न हालात का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री ने...

अतिवृष्टि के चलते उत्पन्न हालात का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा नियंत्रण केंद्र का दौरा किया।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को आईटी पार्क में यूएसडीएमए भवन में स्थित उत्तराखण्ड राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र पहुंचकर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के कारण उत्पन्न हालात की समीक्षा की।

उन्होंने मानसून के दृष्टिगत आगामी तीन माह तक शासन और प्रशासन के अधिकारियों को 24 घण्टे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिये हैं। मानसून अवधि के दौरान उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से ग्राउंड पर रहकर जमीनी हालातों से रूबरू होने तथा व्यवस्थाएं करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अत्यधिक बारिश की सम्भावनाओं के दृष्टिगत और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए अगले 24 घण्टे के लिए चारधाम यात्रा को रोका गया है। इस दौरान उन्होंने उत्तरकाशी के तहसील बड़कोट क्षेत्र में बादल फटने की वजह से लापता मजदूरों की खोजबीन के लिए चलाए जा रहे सर्च और रेस्क्यू अभियान की जानकारी ली।

माननीय मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा पर आए सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टिगत सबंधित जिलाधिकारियों को आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने तथा अत्यधिक बारिश होने पर श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोक लिया जाए। ऐसे स्थानों पर जहां श्रद्धालुओं को रोका जाए, वहां श्रद्धालुओं के लिए भोजन, दवाइयों और बच्चों के लिए दूध और अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मौसम साफ होने के उपरांत ही यात्रियों को आगे रवाना किया जाए। साथ ही जो यात्री मार्ग बंद होने से सुरक्षित स्थलों पर रुके हैं, उन्हें सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए रवाना किया जाए।

माननीय मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नदियों तथा गाड़/गदेरे के आस-पास तथा आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थलों पर रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि जिन क्षेत्रों में निर्माण कार्य चल रहे हैं, वहां पर लोग सुरक्षित स्थानों पर हों। उन्होंने ऐसे सभी स्थानों का सर्वे करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी के तहसील बड़कोट क्षेत्र में बादल फटने की वजह से मिसिंग मजदूरों के सर्च और रेस्क्यू अभियान में और तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। 29 मजदूरों में से 20 को सुरक्षित निकाल लिया गया है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन का सर्च अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग में हुए वाहन दुर्घटना में जो लोग अभी लापता हैं, उनकी खोजबीन कार्यों में और तेजी लाई जाए। जिन भी संसाधनों की जरूरत हो, उन्हें राहत और बचाव कार्यों में शामिल किया जाए।

माननीय मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जनपदों में गर्भवती महिलाओं की डाटा बेस बनाया जाए। सितम्बर माह तक जिन महिलाओं का डिलीवरी होनी है, उनका नियमित अपडेट रखा जाए। प्रसव पूर्व उन्हें अस्पतालों तक पहुंचाने की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। जच्चा और बच्चा की सुरक्षा की दृष्टि से सभी प्रभावी कदम उठाये जाएं।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान जिलाधिकारियों से विभिन्न जनपदों में हो रही बारिश, सड़कों की स्थिति एवं अन्य मूलभत सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश के कारण जो सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं, उनको जल्द खुलवाने की व्यवस्था की जाए। संवेदनशील स्थानों पर जेसीबी और अन्य आवश्यक उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। जिन क्षेत्रों में नदी, नाले, गदेरे रास्ते बदल सकते हैं, ऐसे क्षेत्रों में आश्यकता पड़ने पर चैनलाइजेशन और अन्य प्रबंधन जो सुरक्षात्मक दृष्टि से जरूरी हो सकते हैं, किये जाएं।

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री आर.के सुधांशु, सचिव गृह श्री शैलेश बगोली, सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल कमिश्नर श्री विनय शंकर पाण्डेय, आईजी गढ़वाल श्री राजीव स्वरूप, अपर सचिव श्री बंशीधर तिवारी, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन श्री आनंद स्वरूप, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन डीआईजी श्री राजकुमार नेगी, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मो0 ओबैदुल्लाह अंसारी, ड्यूटी आफिसर श्री विजय सिंह एवं वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारी जुड़े थे।

मौसम, नदियों के जलस्तर की ली जानकारी

देहरादून। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम की स्थिति तथा पूर्वानुमान की जानकारी ली। साथ ही प्रदेश की सभी प्रमुख नदियों के जलस्तर को लेकर भी यूएसडीएमए के विशेषज्ञों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि नदियों के जलस्तर की नियमित मॉनीटरिंग की जाए और जलस्तर बढ़ने पर सभी एहतियाती कदम उठाए जाएं। उन्होंने बंद संड़कों की जानकारी ली तथा सड़कों को खोलने के लिए की जा रही कार्यवाही की समीक्षा।

ग्रामीण सड़कों को त्वरित गति से खोला जाए

देहरादून। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रामीण सड़कों को खोलने के लिए युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सबसे बरसातों में सबसे ज्यादा प्रभावित ग्रामीण सड़कें होती हैं, इसलिए ग्रामीण सड़कों को जल्द से जल्द सुचारू किया जाएं। उन्होंने जलभराव वाले क्षेत्रों, भूस्खलन जोन तथा पुलों की स्थिति पर लगातार नजर रखने को कहा।

RELATED ARTICLES

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

विधानसभा निर्वाचन-2027 के लिए प्रशासन अलर्ट, सभी जनपदों में ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी आज से

देहरादून, 22 अक्टूबर 2026 (सू.वि.) उत्तराखंड विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जनपद देहरादून में 23 अक्टूबर से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एवं वीवीपैट...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए केवल विटामिन C और D काफी नहीं, इन पोषक तत्वों पर भी दें ध्यान

शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर को वायरस, बैक्टीरिया...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

‘जेलर 2’ की शानदार कमाई जारी, ‘रणबाली’ के कलेक्शन में आई कमी

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों के बीच कमाई को लेकर मुकाबला देखने को मिल रहा है। रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ शानदार...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!