Thursday, July 30, 2026
Home उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर अस्थायी विराम

चारधाम यात्रा पर अस्थायी विराम

देहरादून।प्रदेश में हो रही लगातार भारी वर्षा और भूस्खलन की आशंकाओं को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए चारधाम यात्रा को एक दिन के लिए स्थगित किया गया है। गढ़वाल आयुक्त श्री विनय शंकर पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि यात्रियों की जानमाल की सुरक्षा के मद्देनज़र यह एहतियाती कदम उठाया गया है, ताकि मार्गों पर फंसे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा सके। संबंधित जिलों के प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है और राहत एवं बचाव दलों को सक्रिय किया गया है।

आयुक्त श्री पांडेय ने बताया कि आगे की यात्रा को लेकर निर्णय कल मौसम की स्थिति और मार्गों की समीक्षा के पश्चात लिया जाएगा। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और मौसम सामान्य होने तक यात्रा स्थलों की ओर प्रस्थान न करें।

RELATED ARTICLES

19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग की चेतावनी, गलत विवरण देने पर होगी कार्रवाई

देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता विवरण में सामने आई गड़बड़ियों को लेकर निर्वाचन आयोग ने सख्ती शुरू कर दी है।...

SIR अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ की बैठक

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के...

हर विभाग 24×7 अलर्ट मोड में रहे, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा प्रदेश के अधिकांश जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने तथा सोमवार रात्रि से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का ट्रेलर रिलीज, इस बार गेम से निकलकर असली दुनिया में पहुंचे किरदार

हॉलीवुड की लोकप्रिय एडवेंचर फ्रेंचाइजी ‘जुमानजी’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। फिल्म ‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का रोमांच...

19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग की चेतावनी, गलत विवरण देने पर होगी कार्रवाई

देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता विवरण में सामने आई गड़बड़ियों को लेकर निर्वाचन आयोग ने सख्ती शुरू कर दी है।...

SIR अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ की बैठक

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के...

दुनियाभर के तनावपूर्ण माहौल के बावजूद बढ़ा भारत का चावल निर्यात

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर जारी भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद भारत के चावल निर्यात में मजबूती देखने को मिली है। साल 2026 की पहली छमाही...

Recent Comments