Sunday, October 25, 2026
Home उत्तराखंड प्राधिकरण के प्रगति कार्यों की समीक्षा बैठक, अध्यक्षता की MDDA उपाध्यक्ष ने

प्राधिकरण के प्रगति कार्यों की समीक्षा बैठक, अध्यक्षता की MDDA उपाध्यक्ष ने

देहरादून।आज उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिरकण द्वारा प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा बैठक ली गयी जिसमें उपाध्यक्ष महोदय द्वारा निम्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी तथा कार्यवाही की गयीः-

1. प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत में मानचित्र शमन हेतु प्रत्येक माह में 02 बार शमन कैम्प लगायें व प्रथम कैम्प ऋषिकेश व द्वितीय कैम्प विकास नगर में लगाये जाने के जाने के निर्देश दिये व इस क्रम में प्राधिकरण के विभिन्न स्थानों पर कैम्प लागाये जाय।

2. आम जन मानश की सुविधा हेतु कार्यालय में पृथक से एक हैल्प डैस्क स्थापित किया जायेगा जिसमें को मानचित्र स्वीकृति शमन व प्राधिकरण की आवश्यक जानकारी उपलब्ध करायीं जायेगी।

3. लैण्ड पूलिंग तहत भूमि क्रय किये जाने पर हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया भूमि का चयन करते हुये यथाशीघ्र कार्यवाही करने के आदेश दिये गये जिससे औद्योगिक परियोजन हेतु आई0टी0 कम्पनियों को स्थापित किया जा सके।

4. गत वर्ष हरेला पर्व पर लगाये गये वृक्षों के रखरखाव हेतु चयनित फर्म द्वारा कार्य सुचारू रूप न किये जाने पर नाराजगी जाहिर की गयी तथा निर्देशित किया कि फर्म द्वारा किये गये कार्यों का निरीक्षण कर लिया जाय व तदोपरान्त ही फर्म को भुगतान किया जाय।

5. इस वर्ष भी हरेला पर्व पर लगभग 70 हजार वृक्षों का पौधारोपण किये जाने का लक्ष्य रखा गया है साथ ही प्राधिरकण की पुरानी आवासीय योजनाओं, नव निर्मित योजनाओं आदि स्थानों पर व विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को भी पौधे वितिरित किये जाये।

6. हरेला पर्व हेतु पौधे टेन्डर के माध्यम से क्रय किये जाने के निर्देश दिये गये व टेन्डर प्रक्रिया को शीघ्र प्रारम्भ करने के भी निर्देश दिये गये।

7. धौलास आवासीय योजना के अवशेष कार्यों को शाीघ्र पूर्ण करते हुये प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत आवास प्राप्त लाभार्थीयों को आवास दिये जाने के निर्देश दिये गये।

8. इंदिरा मार्केट में तृतीय पक्ष संस्था द्वारा किये जा रहे कार्य की प्रगति के सम्बन्ध में अवगत कराया गया।

9. साथ ही इंदिरा मार्केट के आगे की दुकानों को सिफ्ट किये जाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये गये।

10. सिटी फाॅरेस्ट में निर्मित दुकानों को स्थानीय महिला समूहों को दिये जाने के निर्देश दिये गये।

11. आढत बाजार सिफ्टिंग हेतु सहारनपुर चैक से किये जा रहे डिमार्केशन के कार्य को शीघ्र पूर्ण करते हुये आवंटन की कार्यवाही की जाये साथ ही लाभार्थियों के साथ एक संयुक्त बैठक भी किये जाने के निर्देश दिये गये।

बैठक में प्राधिकरण सचिव मोहन सिंह बर्निया, संयुक्त सचिव गौरव चटवाल, मुख्य अभियन्ता एस0सी0एस0 राणा, अधिशासीय अभियन्ता गण, लेखपाल नजीर अहमद, सहायक अभियन्ता गण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!