Friday, July 24, 2026
Home उत्तराखंड MDDA की बैठक में अहम फैसले, अधोसंरचना विकास के लिए रखा गया...

MDDA की बैठक में अहम फैसले, अधोसंरचना विकास के लिए रखा गया बड़ा बजट

देहरादून।गुरुवार प्राधिकरण की 111वीं बोर्ड बैठक आयुक्त गढवाल मंण्डल/अध्यक्ष की अध्यक्षता में उनके सचिवालय स्थित कार्यालय में सम्पन्न हुयी सर्वप्रथम उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा आयुक्त गढवाल मंण्डल/अध्यक्ष एवं मा0 सदस्यों का स्वागत करते हुये प्राधिकरण की 110वी बोर्ड बैठक की अनुपाल आख्या बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत की गयी जिसका अवलोकन कर पुष्टि करते हुये 111वीं बोर्ड बैठक के संचालन की अनुमति प्रदान की गयी बोर्ड के समक्ष लगभग 75 प्रकरण प्रस्तुत किये गये जिस पर चर्चाउपरान्त नियामानुसार कार्यवाही करने के निर्देशों के साथ स्वीकृति प्रदान की गयी। के समक्ष निम्न बिन्दु प्रस्तुत किये गय।

1. वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु प्राधिकरण द्वारा लगभग 01 हजार करोड का बजट प्रस्तुत किया गया
2. आम जन मानस से जुडे विभिन्न प्रस्ताव जैसे ईको रिजाॅर्ट, होटल, व्यवसायिक निर्माण,आवासीय तलपट मानचित्र आदि प्रकरणों पर स्वीकृति प्रदान की गयी
3. प्राधिकरण की गतिमान परियोजनाओं जैसे आढत बाजार, धैलास आवासीय योजना, आमवाला तरला आवासीय योजना, पर चर्चा की गयी व साथ शहर के बढते जन घनत्व को देखते हुये सबको आवास उपलब्ध कराये जाने हेतु नयी आवायीय योजना हेतु भूमि का चयन करते हुये नयी आवासीय योजना बनाये जाने पर चर्चा की गयी जिससे आम जन को सस्ते आवास उपलब्ध कराये जा सके साथ ही आमवाला तरला, आई0एस0बी0टी0 आवासीय परियोजना में निर्मित फ्लैटों को बेचने व आय में वृद्धि करने के लिए अध्यक्ष महोदय द्वारा कार्य की सराहना भी की गयी।
4. औद्योगिक परियोजन हेतु आई0टी0 कम्पनियों को स्थापित किये जाने के लिए लैण्ड पूलिंग के तहत भूमि क्रय किये जाने पर बोर्ड द्वारा सहमति प्रदान की गयी।

बैठक में श्री विनय शंकर पाण्डेय, आयुक्त, गढवाल मण्डल (अध्यक्ष), श्री बंशीधर तिवारी , उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (सदस्य), श्री विजय कुमार, संयुक्त सचिव वित्त नामित प्रतिनिधि (सदस्य), श्री नरेन्द्र सिंह रावत अनु सचिव आवास नामित प्रतिनिधि (सदस्य), श्री जय भारत सिंह अपर जिलाधिकारी नामित प्रतिनिधि (सदस्य), श्री गोपाल राम बिनवाल अपर नगर आयुक्त नामित प्रतिनिधि (सदस्य),श्री एस0एम0 श्रीवास्तव मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक उत्तराखण्ड (सदस्य), श्री मोहन सिंह बर्निया सचिव मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, श्री गौरव चटवाल, संयुक्त सचिव मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, श्री संजीव कुमार सिंह वित्त नियंत्रक मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, श्री एच0 सी0,एस0 राणा मुख्य अभियन्ता मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, श्री सुनील कुमार अधिशासी अभियन्ता मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, श्री अतुल कुमार गुप्ता अधिशासी अभियन्ता मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, श्री सुधीर कुमार गुप्ता सहायक अभि0 मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, श्री अजय कुमार मलिक सहायक अभि0 मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण उपस्थित रहे।

अंत में अध्यक्ष महोदय द्वारा सभी मा0 सदस्यों का धन्यवाद ज्ञयापित करते हुये बैठक समाप्ति की घोषणा की गयी।

RELATED ARTICLES

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक शेष कार्य निपटाने के निर्देश दिए

पौड़ी:  आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा...

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के निर्णय का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने...

‘द स्कैम-लीक्ड’ का दमदार टीजर आउट, छात्रों के संघर्ष और पेपर लीक का दर्द आएगा नजर

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक शेष कार्य निपटाने के निर्देश दिए

पौड़ी:  आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा...

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के निर्णय का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने...

‘द स्कैम-लीक्ड’ का दमदार टीजर आउट, छात्रों के संघर्ष और पेपर लीक का दर्द आएगा नजर

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक...

श्रमिक कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री धामी

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए अनेक नई कल्याणकारी...

Recent Comments