Friday, July 24, 2026
Home उत्तराखंड एक जून से सजेगी फूलों की घाटी की रंगीन दुनिया, ऑनलाइन पंजीकरण...

एक जून से सजेगी फूलों की घाटी की रंगीन दुनिया, ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान के अंतर्गत आने वाली विश्व धरोहर फूलों की घाटी एक जून से पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी। इस अद्भुत प्राकृतिक स्थल को देखने के लिए पर्यटकों ने पहले ही पंजीकरण कराना शुरू कर दिया है। वन विभाग द्वारा इस बार ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे पर्यटकों को सुविधा और समय की बचत होगी।

फूलों की घाटी रेंज की वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने जानकारी दी कि अब तक 12 से अधिक लोग ऑनलाइन पंजीकरण कर चुके हैं, और ये सभी जून माह में घाटी घूमने की योजना बना रहे हैं।

पिछले वर्षों तक केवल घांघरिया में ऑफलाइन पंजीकरण की ही व्यवस्था थी, लेकिन इस बार ऑनलाइन विकल्प भी जोड़ा गया है। हालांकि, जो पर्यटक ऑन द स्पॉट पंजीकरण कराना चाहते हैं, उनके लिए घांघरिया में ऑफलाइन व्यवस्था भी जारी रहेगी।

प्रशासनिक तैयारियों के साथ घाटी को पर्यटकों के लिए पूरी तरह तैयार किया जा रहा है ताकि वे इस अद्वितीय जैव विविधता और रंग-बिरंगे फूलों की खूबसूरती का आनंद सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से ले सकें।

RELATED ARTICLES

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक शेष कार्य निपटाने के निर्देश दिए

पौड़ी:  आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा...

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के निर्णय का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने...

‘द स्कैम-लीक्ड’ का दमदार टीजर आउट, छात्रों के संघर्ष और पेपर लीक का दर्द आएगा नजर

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक शेष कार्य निपटाने के निर्देश दिए

पौड़ी:  आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा...

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के निर्णय का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने...

‘द स्कैम-लीक्ड’ का दमदार टीजर आउट, छात्रों के संघर्ष और पेपर लीक का दर्द आएगा नजर

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक...

श्रमिक कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री धामी

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए अनेक नई कल्याणकारी...

Recent Comments