Saturday, October 24, 2026
Home उत्तराखंड राजभवन में अधिकारी और उनके परिजन एक साथ, परिवार मिलन कार्यक्रम संपन्न

राजभवन में अधिकारी और उनके परिजन एक साथ, परिवार मिलन कार्यक्रम संपन्न

देहरादून।राजभवन में राजभवन के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के लिए परिवार मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कार्मिकों और उनके परिवारजनों से आत्मीय संवाद किया तथा उनकी व्यक्तिगत एवं कार्यालय संबंधी समस्याओं की जानकारी लेकर समाधान का भरोसा दिलाया। गौरतलब है कि राज्यपाल द्वारा प्रत्येक 6 माह में परिवार मिलन आयोजित किया जाता है जिसमें अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजन सीधे राज्यपाल को अपनी समस्या बता सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान अनेक कार्मिकों एवं परिजनों ने राज्यपाल को सीधे अपनी समस्याएं, सुझाव एवं अपेक्षाएं साझा कीं, जिन्हें राज्यपाल ने गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रत्येक समस्या एवं सुझाव पर संवेदनशीलता के साथ विचार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

राज्यपाल ने संबोधित करते हुए कहा कि राजभवन एक पारिवारिक संस्था की तरह है, जिसमें कार्यरत प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी उनके लिए परिवार के सदस्य हैं। परिवार के किसी भी सदस्य की समस्या मेरी अपनी समस्या है और उसका समाधान मेरी प्राथमिकता है। उन्होंने सभी से राजभवन की गरिमा, मर्यादा एवं प्रतिष्ठा के अनुरूप आचरण करने और निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य निष्पादन की अपेक्षा की।

राज्यपाल ने कहा कि शासकीय सेवा केवल दायित्व नहीं, एक पुनीत कर्तव्य है। प्रत्येक कार्मिक को अपने उत्तरदायित्वों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं उत्कृष्टता के साथ निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी कार्मिक या परिजन को शिक्षा या स्वास्थ्य से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो, तो वे बिना संकोच अपनी बात रखें। राज्यपाल ने सभी से अपने और अपने परिजनों के शैक्षणिक स्तर को निरंतर बढ़ाने का आग्रह किया तथा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर सचिव श्री राज्यपाल रविनाथ रामन ने कहा कि राज्यपाल की प्रेरणा से परिवार मिलन कार्यक्रम एक सराहनीय एवं अभिनव पहल है, जिससे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सीधे अपने प्रमुख से संवाद का अवसर प्राप्त होता है। कार्यक्रम में प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, विधि परामर्शी श्री अमित कुमार सिरोही, अपर सचिव श्रीमती स्वाति एस. भदौरिया, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव सहित राजभवन के सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!