Sunday, October 25, 2026
Home उत्तराखंड देहरादून स्थित राष्ट्रपति आवास अब खुलेगा आम लोगों के लिए

देहरादून स्थित राष्ट्रपति आवास अब खुलेगा आम लोगों के लिए

देहरादून । उत्तराखंड देहरादून के राजपुर रोड़ पर स्थित ऐतिहासिक मा0 राष्ट्रपति आशियाना अगले माह जून से आम जनता के लिए खुल जाएगा। मा0 राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 20 जून को इसका विधिवत् उद्घाटन करेंगी। मा0 राष्ट्रपति सचिवालय के अपर सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने गुरुवार को देहरादून स्थित मा0 राष्ट्रपति आशियाना में मा0 राष्ट्रपति भ्रमण कार्यक्रम की तैयारी को लेकर उच्च स्तरीय बैठक लेते हुए सम्बंधितो को समय पर अपने अपने कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सचिव डॉ आर राजेश कुमार, जिलाधिकारी सविन बंसल सहित अन्य उच्चधिकारी उपस्थित थे।

अपर सचिव डॉ. गुप्ता ने मा0 राष्ट्रपति आशियाना परिसर के 132 एकड़ क्षेत्रफल में अत्याधुनिक पार्क, 19.5 एकड़ भूमि पर लोवर एस्टेट और 21 एकड़ भूमि पर स्थित राष्ट्रपति आशियाना में संचालित नवनिर्माण कार्याे की प्रगति समीक्षा की और मा0 राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे से पूर्व सभी तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। अपर सचिव डा0 गुप्ता ने जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल द्वारा दिए गए सुझाव की सराहना की। जिलाधिकारी के आइडिया पर ही पार्क की कवायद , डिजाइन, प्लानिंग शुरू हुई थी। जनवरी बैठक में डीएम ने राष्ट्रपति सचिव से इसके लिए प्रभावशाली आग्रह किया था, जिसके फलस्वरूप यह आधुनिक पार्क के आइडिया को प्रोजेक्ट में शामिल किया गया था।
अपर सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि मा0 राष्ट्रपति उत्तराखंड को बड़ी सौगात देने जा रही है। देहरादून स्थित राष्ट्रपति आशियाना जहां पहली बार आम जनता के लिए खोला जाएगा।

वही आशियाना परिसर में बन रहे अत्याधुनिक पार्क से देहरादून को ग्रीन स्पेस (हरा-भरा स्थान) की बडी सौगात मिलेगी। इससे पूरे शहर और आम लोगों को दीर्घकाल तक लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आशियाना परिसर में 132 एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक पार्क तैयार किया जा रहा है। मा0 राष्ट्रपति आगामी 20 जून को इसकी आधार शिला रखेंगी। जो कि अगले वर्ष तक तैयार होकर जनता के लिए खोला जाएगा। इस पार्क में विश्व स्तरीय सुविधाएं, नवीन डिजाइन, टिकाऊ व्यवस्थाओं के साथ साथ हरियाली, स्वास्थ्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए भी प्रमुख केंद्र होगा।

मा0 राष्ट्रपति आशियाना भवन परिसर में आगंतुक सुविधा केंद्र, एम्फीथिएटर, कला प्रदर्शन, कैफेटेरिया, स्मारिका स्टोर, घोड़ों के अस्तबल के साथ काफी कुछ जनता को देखने को मिलेगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से पार्क की अवस्थापना विकास सुविधाओं के साथ मा0 राष्ट्रपति आशियाना को आम जनता को खोलने से पहले सड़क, बिजली, पानी, यातायात, पार्किंग, शांति एवं सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्वता से बहाल करने के निर्देश दिए। बैठक में निदेशक राष्ट्रपति सचिवालय स्वाति शाही, प्रबंधक जॉय कुमार शाह, सचिव सिचाई, डॉ आर. राजेश कुमार, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, अपर सचिव विनीत तोमर, प्रभागीय वनाधिकारी नीरज शर्मा, अपर सचिव अपूर्वा पांडेय, कुमार समरेश पीआरओ मा0 राष्ट्रपति भवन सहित लोक निर्माण विभाग, पर्यटन, वन, पेयजल, परिवहन, विद्युत आदि विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!