Friday, July 24, 2026
Home स्वास्थ्य चमकदार त्वचा पाने का आसान तरीका, गर्मियों में लगाएं मुल्तानी मिट्टी के...

चमकदार त्वचा पाने का आसान तरीका, गर्मियों में लगाएं मुल्तानी मिट्टी के ये पैक

गर्मी के मौसम में चेहरे का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। अगर इस मौसम में त्वचा से संबंधित लापरवाही बरती गई तो कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यही वजह है कि इस मौसम में लोग खासतौर पर नए-नए स्किन केयर प्रोडक्ट्स खरीदते हैं।

यदि आप भी उन लोगों में से हैं, जो इस मौसम में खिली-खिली त्वचा चाहते हैं तो स्किन केयर में मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करें। यहां हम आपको मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करने के कई तरीके बताने जा रहे हैं।

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का मिश्रण

मुल्तानी मिट्टी चेहरे पर लगाने का ये सबसे आसान तरीका है। इसके लिए आपको एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी लेनी है और उसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिक्स करना है। जब इसका पेस्ट बन जाए तो इसे ब्रश की मदद से अपने चेहरे पर अप्लाई करें। आधे घंटे इस पेस्ट को ऐसे ही लगा रहने दें और फिर चेहरे को धो लें। इससे आपका चेहरा खिल उठेगा।

मुल्तानी मिट्टी और दही का मिश्रण

इन दोनों चीजों में ही ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपके चेहरे को दमकाने में मदद करेंगे। इसके लिए एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी ले लें। इसके बाद उसमें दो चम्मच दही मिक्स करें और पेस्ट बना लें। जब पेस्ट तैयार हो जाए इसे अपने चेहरे पर आधे घंटे के लिए लगाएं। आधे घंटे के बाद चेहरे को धो लें और इसका असर देखें।

मुल्तानी मिट्टी और नींबू का रस का मिश्रण

नींबू का रस हर किसी को सूट नहीं करता है, इस बात का ध्यान अवश्य रखें। मिश्रण को तैयार करने के लिए एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी लेकर उसमें थोड़ा सा नींबू का रस डालें। सिर्फ इससे पेस्ट नहीं बन सकता, इसलिए आप इसमें थोड़ा सा गुलाब जल भी डाल सकते हैं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें फिर चेहरा धो लें।

मुल्तानी मिट्टी, दूध और हल्दी का मिश्रण

यदि चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो आप बेझिझक इस पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको मुल्तानी मिट्टी में चुटकी भर हल्दी और दूध मिक्स करके उसका पेस्ट तैयार करना है। हफ्ते में दो बार इस पेस्ट को चेहरे पर आधे घंटे के लिए लगाकर धो दें और फिर असर देखें।

इन बातों का रखें ध्यान

यदि ऊपर दिए गए किसी भी मिश्रण का आप इस्तेमाल करना चाहते हैं तो एक बार पहले पैच टेस्ट कर लें। पैच टेस्ट करने के बाद किसी तरह की एलर्जी की संभावना नहीं रहेगी। हफ्ते में तीन बार से ज्यादा किसी भी पेस्ट का इस्तेमाल न करें। आंखों और होंठों के आसपास कोई भी पेस्ट न लगाएं।

RELATED ARTICLES

मानसून में भीगना पड़ सकता है भारी, स्किन और बालों की सुरक्षा है जरूरी

मानसून की फुहारें गर्मी से राहत तो देती हैं, लेकिन बिना सावधानी के बारिश में भीगना आपकी त्वचा और बालों की सेहत पर असर...

क्या आप सही तरीके से नहाते हैं? पहले किस अंग पर पानी डालना चाहिए, जानें

नहाना सिर्फ शरीर की सफाई का तरीका नहीं, बल्कि सेहत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण आदत भी माना जाता है। आयुर्वेद में स्नान को दैनिक...

डायबिटीज का नया जोखिम सामने आया, सिर्फ मोटापा ही नहीं मांसपेशियों की कमजोरी भी जिम्मेदार

14 साल तक 4.79 लाख लोगों पर हुई रिसर्च, शरीर में ज्यादा फैट और कमजोर मांसपेशियों वाले लोगों में टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम सबसे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक शेष कार्य निपटाने के निर्देश दिए

पौड़ी:  आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा...

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के निर्णय का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने...

‘द स्कैम-लीक्ड’ का दमदार टीजर आउट, छात्रों के संघर्ष और पेपर लीक का दर्द आएगा नजर

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक...

श्रमिक कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री धामी

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए अनेक नई कल्याणकारी...

Recent Comments