Friday, July 24, 2026
Home मनोरंजन ‘केसरी चैप्टर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, अक्षय कुमार की...

‘केसरी चैप्टर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, अक्षय कुमार की फिल्म ने वीकेंड पर रच दिया इतिहास

अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के बाद शानदार वापसी की है। सकारात्मक वर्ड ऑफ माउथ और दर्शकों की तारीफों ने फिल्म के कलेक्शन में नई जान भर दी है। आइए जानते हैं कि तीन दिन में फिल्म की कमाई कितनी रही।

वीकेंड पर कितना रहा कलेक्शन?
‘केसरी चैप्टर 2’ ने रविवार, 20 अप्रैल 2025 को 11.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ आर माधवन और अनन्या पांडे की अदाकारी की भी जमकर तारीफ हो रही है।‘केसरी चैप्टर 2’ ने 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दी, लेकिन पहले दिन इसने केवल 7.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो उम्मीदों से कम था। वहीं, शनिवार को फिल्म की कमाई में 25.81 फीसदी का उछाल देखने को मिला और फिल्म ने 9.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके अलावा रविवार को भी फिल्म की कमाई में अच्छा सुधार देखने को मिला। इसी के साथ फिल्म ने पहले वीकएंड में 28.71 करोड़ रुपये का ठीक-ठाक कलेक्शन कर लिया है।

जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की कानूनी जंग
‘केसरी चैप्टर 2’ 1919 के जलियांवाला बाग नरसंहार के बाद की घटनाओं पर आधारित है। यह फिल्म सी शंकरन नायर की कहानी बयां करती है, जिन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ कोर्ट में जंग लड़ी। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे शंकरन नायर ने नरसंहार की सच्चाई को दुनिया के सामने लाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी। यह एक ऐतिहासिक कोर्टरूम ड्रामा है, जो देशभक्ति और साहस की भावना को जगाती है। फिल्म की कहानी रघु पलट और पुष्पा पलट की किताब ‘द केस दैट शूक द एम्पायर’ पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है।

फिल्म में इन सितारों ने दिखाई दमदार अदाकारी
फिल्म में अक्षय कुमार ने सी शंकरन नायर का किरदार निभाया है। उनकी दमदार मौजूदगी और संयमित अभिनय को समीक्षकों ने खूब सराहा है। आर माधवन ने ब्रिटिश वकील नेविल मैककिनले की भूमिका निभाई है। फिल्म में वह अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत रहे हैं। अनन्या पांडे ने दिलरीत गिल का किरदार निभाया है, जो एक युवा वकील के रूप में नायर के साथ इस कानूनी लड़ाई में शामिल होती हैं। उनकी परफॉर्मेंस को ताजगी भरा और प्रभावशाली बताया जा रहा है।

अक्षय कुमार की पिछली पांच फिल्मों का वीकएंड कलेक्शन
अक्षय कुमार की हालिया फिल्मों के वीकएंड कलेक्शन की बात करें, तो उनकी फिल्म ‘स्काई फोर्स’ ने 73.20 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी जो 2025 में उनकी सबसे बड़ी ओपनिंग थी। इसके अलावा, ‘खेल खेल में’ ने 15.05 करोड़ रुपये, ‘सरफिरा’ ने 12.5 करोड़ रुपये, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने 38.07 करोड़ रुपये और ‘मिशन रानीगंज’ ने 12.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

RELATED ARTICLES

मार्वल फैंस का इंतजार खत्म, ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का ट्रेलर आया सामने

मार्वल स्टूडियोज़ ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का पहला ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर में एक बार फिर मार्वल यूनिवर्स के कई...

सिनेमाघरों में छाई ‘धमाल 4’, पहले सप्ताह में 90 करोड़ से ज्यादा की कमाई

कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है। शुरुआती वीकेंड में शानदार प्रदर्शन के बाद फिल्म की रफ्तार वीकडेज...

‘इश्कनामा’ का ट्रेलर आया सामने, शहनाज गिल और जय रंधावा की जोड़ी ने जीता दिल

अभिनेत्री शहनाज गिल और अभिनेता जय रंधावा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म एक ऐसी प्रेम कहानी को पर्दे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक शेष कार्य निपटाने के निर्देश दिए

पौड़ी:  आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा...

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के निर्णय का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने...

‘द स्कैम-लीक्ड’ का दमदार टीजर आउट, छात्रों के संघर्ष और पेपर लीक का दर्द आएगा नजर

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक...

श्रमिक कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री धामी

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए अनेक नई कल्याणकारी...

Recent Comments