Sunday, October 25, 2026
Home उत्तराखंड छात्रसंघ समारोह में सीएम धामी की भागीदारी, शैक्षणिक प्रगति को लेकर जताई...

छात्रसंघ समारोह में सीएम धामी की भागीदारी, शैक्षणिक प्रगति को लेकर जताई प्रतिबद्धता

पौड़ी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर, श्रीनगर में आयोजित छात्रसंघ उद्घाटन समारोह 2024-25 में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार विश्वविद्यालय के विकास के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार उत्तराखंड को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने के लिए विभिन्न नवीन कार्य योजनाओं पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा शक्ति देश का भविष्य है और सरकार युवाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। जिससे राज्य के युवाओं को बेहतर अवसर और सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकार युवाओं की भागीदारी को और अधिक बढ़ाने के लिए नई योजनाओं को भी लागू करेगी।

मुख्यमंत्री ने इस बात पर गर्व व्यक्त किया कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने समान नागरिकता कानून को लागू किया है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले तीन वर्षों में राज्य सरकार ने 22 हजार से अधिक नौकरियां सृजित कर बेरोजगारी की दर को चार प्रतिशत की दर से कम करने में सफलता प्राप्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। उन्होंने नकल विरोधी कानून को लागू करने के सरकार के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे मेहनती और प्रतिभाशाली छात्रों को उनका हक मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार वर्तमान में 20 मॉडल कॉलेज, महिला छात्रावास, आईटी लैब, परीक्षा भवन, एस्ट्रो पार्क और साइंस सिटी जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य कर रही है। इसके अतिरिक्त, राज्य में स्टार्टअप के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत राज्य के विश्व विद्यालय व महाविद्यालय में कार्यरत प्राध्यापकों को 18 लाख का शोध अनुदान प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित एनडीए व सीडीएस की लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को प्रदेश सरकार की ओर से साक्षात्कार की तैयारी के लिए 50 हजार की आर्थिक सहायता राशि मुहैया कराई जा रही है।

कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक डॉ० धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रों को मिलकर शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने की दिशा में काम करने का आह्वान किया। कहा कि सरकार छात्रों की हर संभव सहायता के लिए तत्पर है और उच्च शिक्षा के संस्थानों को विश्व स्तरीय बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

देवप्रयाग के विधायक विनोद कण्डारी ने अपने संबोधन में विश्वविद्यालय में आयोजित इस छात्रसंघ उद्घाटन समारोह की सराहना की और छात्रों को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक और राष्ट्रीय विकास में भी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के विकास में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

 

RELATED ARTICLES

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!