Friday, July 24, 2026
Home मनोरंजन "फिर लौटेगा पारेख परिवार! 'खिचड़ी 3' की रिलीज डेट जानें"

“फिर लौटेगा पारेख परिवार! ‘खिचड़ी 3’ की रिलीज डेट जानें”

टीवी सीरियल के रूप में 2002 में ‘खिचड़ी’ को दर्शकों का खूब प्यार मिला। इस कॉमेडी सीरियल के प्रति दर्शकों के क्रेज को देखते हुए इसे फिल्म के रूप में रिलीज किया गया। ‘खिचड़ी’ फ्रेंचाइजी की अब तक दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। अब दर्शकों के लिए खुशखबरी ये है कि तीसरी फिल्म का एलान भी हो चुका है और रिलीड डेट तक बता दी गई है।

फराह खान के शो में किया एलान
निर्माता जमनादास मजेठिया ने हाल ही में एलान किया कि वे फिल्म ‘खिचड़ी 3’ बनाएंगे। फिल्म कब रिलीज होगी इस बारे में भी उन्होंने जानकारी दी है। जमनादास ने निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान के यूट्यूब चैनल पर एक स्पेशल एपिसोड के दौरान ‘खिचड़ी 3’ को लेकर एलान किया है। दरअसल, फराह खान ने अपने यूट्यूब चैनल के एनिवर्सरी स्पेशल एपिसोड के लिए ‘खिचड़ी’ की पूरी कास्ट को इनवाइट किया था। इसी दौरान जमनादास ने एक खास एलान किया।

2027 तक आएगी ‘खिचड़ी 3’
जमनादास मजेठिया ने एलान किया कि वे साल 2027 तक ‘खिचड़ी 3’ के साथ आ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हम लोग 2027 में एक और खिचड़ी बनाएंगे। खिचड़ी 3।’ उन्होंने आगे कहा कि साल 2002 में टीवी सीरियल के रूप में शुरू हुई फ्रेंचाइजी साल 2027 में आइकॉनिग शो के 25 साल पूरे करेगी। इसी के साथ उनके प्रोडक्शन हाउस के भी इतने साल पूरे होंगे। ऐसे में वे एक जबर्दस्त पिक्चर बनाने की तैयारी में हैं।

‘खिचड़ी’ री-रिलीज करने की तैयारी
इसके अलावा जमनादास ने यह भी कहा कि वे खिचड़ी को री-रिलीज करने की तैयारी में भी हैं। 04 मई 2025 को वर्ल्ड लाफ्टर डे पर ऐसा हो सकता है। जमनादास ने ‘खिचड़ी’ में हिमांशु चंद्रकांत सेठ का रोल अदा किया। फिल्म में जमनादास के अलावा अनंग देसाई, राजीव मेहता, सुप्रिया पाठक और निमिषा वखारिया ने दिलचस्प भूमिकाएं अदा की हैं।

RELATED ARTICLES

मार्वल फैंस का इंतजार खत्म, ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का ट्रेलर आया सामने

मार्वल स्टूडियोज़ ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का पहला ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर में एक बार फिर मार्वल यूनिवर्स के कई...

सिनेमाघरों में छाई ‘धमाल 4’, पहले सप्ताह में 90 करोड़ से ज्यादा की कमाई

कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है। शुरुआती वीकेंड में शानदार प्रदर्शन के बाद फिल्म की रफ्तार वीकडेज...

‘इश्कनामा’ का ट्रेलर आया सामने, शहनाज गिल और जय रंधावा की जोड़ी ने जीता दिल

अभिनेत्री शहनाज गिल और अभिनेता जय रंधावा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म एक ऐसी प्रेम कहानी को पर्दे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मुख्यमंत्री का सख्त संदेश—जन समस्याओं का समाधान तय समय सीमा में करें अधिकारी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने फिल्म विकास परिषद के अधिकारियों के साथ की चर्चा

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

महायोजना-2041 को लेकर फिर होगी जनसुनवाई, हर नागरिक की राय को मिलेगा महत्व

देहरादून – देहरादून की विकास यात्रा को वर्ष 2041 तक नई दिशा देने वाली महायोजना-2041 में आम जनता की भागीदारी को और मजबूत बनाने के...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा- वन्यजीव पर्यटन बने ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक लेते हुए, प्रदेश में मानव...

Recent Comments