Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड उत्तराखंड में पीएमजीएसवाई के तहत बनेगी 814 किमी सड़कें

उत्तराखंड में पीएमजीएसवाई के तहत बनेगी 814 किमी सड़कें

देहरादून। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत हाल में समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के दौरान 814 किमी लंबी सड़कों का निर्माण किया गया। राज्य की प्रगति को देखते हुए भारत सरकार ने योजना के तीसरे चरण में स्वीकृत 09 पुलों के निर्माण के लिए भी बजट जारी कर दिया है।

उत्तराखण्ड राज्य में प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में रू0 900 करोड़ के वित्तीय लक्ष्यों के सापेक्ष लगभग रू0 933 करोड़ की धनराशि व्यय की गई है, जो विगत वर्ष 2023-24 में किये गये व्यय से रू0 133 करोड़ अधिक है। इसी प्रकार भौतिक उपलब्धि में भी वित्तीय वर्ष 2024-25 में 814 किमी लम्बाई में मार्गो का निर्माण किया गया है, जो वर्ष 2023-24 की उपलब्धि 206 किमी अधिक है। इस बीत गत वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन पीएमजीएसवाई -3 के अन्तर्गत 09 सेतुओं के निर्माण के लिए 40.77 करोड़ की स्वीकृति भारत सरकार से प्राप्त हो गई है।

इधर, विभाग ने पीएमजीएसवाई-4 के तहत 1490 सड़क विहीन बसावटों को चिन्हित कर प्रथम चरण में लगभग 8500 किमी सड़कों निर्माण का सर्वे पूरा करते हुए, डीपीआर पर काम शुरू कर दिया है। विभाग ने कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर जारी निर्देशों के अतिरिक्त एक विशेष निरीक्षण एप तैयार किया है। एप के माध्यम से फील्ड अधिकारियों द्वारा किये जाने वाले निरीक्षणों को नियमित रूप से अंकित किया जा रहा है, जिससे उच्चाधिकारियों द्वारा मार्गों की गुणवत्ता का अनुश्रवण करना सुलभ हो गया है। भारत सरकार स्तर पर भी इस पहल की सराहना करते हुए अन्य राज्यों को इसे अपनाने को कहा है। विदित है कि सड़क विहीन गांवों के लिए केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 2000 में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना शुरु की गई थी। योजना के प्रथम तीन चरणों में न्यूनतम 500 की आबादी वाले गांवों को सड़कों से जोड़ने का काम करीब- करीब पूरा हो चुका है।

डबल इंजन की सरकार के कार्यकाल में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के जरिए राज्य की छोटी – छोटी बसावटों को सड़क से जोड़ने का काम किया जा रहा है। हाल के सम्पन्न वित्तीय वर्ष में विभाग ने उल्लेखनीय कार्य किया है, अब हम चौथे चरण में शेष बसावटों को बराहमासी सड़क से जोड़ने का काम करेंगे। – पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

RELATED ARTICLES

लगातार वर्षा के बीच फूलों की घाटी अस्थायी रूप से बंद, प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए

चमोली –  उत्तराखंड के चमोली जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। बारिश के कारण पैदा हुए...

मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह के बलिदान को किया नमन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कम्बोज धर्मशाला गदरपुर में शहीद शिरोमणि ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण...

232 परिवारों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना बनी सहारा

देहरादून- हर परिवार का एक सपना होता है- अपना घर, ऐसा घर, जहां बच्चों की हंसी गूंजे, बुजुर्ग निश्चिंत होकर जीवन बिताएं और भविष्य सुरक्षित...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

17 मेडल जीतकर भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हासिल किया 10वां स्थान

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आठवें दिन भारत ने अपने पदकों की संख्या बढ़ाते हुए कुल 17 मेडल हासिल कर लिए हैं। भारोत्तोलन में...

लगातार वर्षा के बीच फूलों की घाटी अस्थायी रूप से बंद, प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए

चमोली –  उत्तराखंड के चमोली जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। बारिश के कारण पैदा हुए...

हर सुबह सिरदर्द से होती है शुरुआत? इसे नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

सुबह नींद खुलते ही सिर में तेज दर्द या भारीपन महसूस होना कई लोगों की आम समस्या है। अक्सर लोग इसे थकान या तनाव...

मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह के बलिदान को किया नमन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कम्बोज धर्मशाला गदरपुर में शहीद शिरोमणि ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण...

Recent Comments