Sunday, April 20, 2025
Home स्वास्थ्य ​नमक का अत्यधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। यदि...

​नमक का अत्यधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। यदि आप भी भोजन में अधिक नमक का उपयोग करते हैं, तो इससे होने वाले संभावित नुकसान जानना महत्वपूर्ण है।

दुनियाभर में जिस तरह से क्रॉनिक बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है उसे देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अपनी लाइफस्टाइल और आहार को ठीक रखने की सलाह देते हैं। जिन चीजों के सेवन को सबसे नुकसानदायक माना जाता रहा है, उनमें नमक और चीनी प्रमुख हैं। ज्यादा चीनी खाने से डायबिटीज और मोटापे का खतरा रहता है वहीं नमक की अधिकता ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों के खतरे को बढ़ाने वाली हो सकती है।

नमक खाने के बारे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ज्यादा सोडियम या खाने का नमक ब्लड प्रेशर जरूर बढ़ाता है पर इसे पूरी तरह से छोड़ देना भी ठीक नहीं है। ज्यादा नमक खाना हाई ब्लड प्रेशर का कारण बनता है, जिससे किडनी और हृदय को नुकसान पहुंचाता है हालांकि अगर आप नमक खाना बिल्कुल बंद कर देते हैं तो इससे हाइपोटेंशन (लो ब्लड प्रेशर), मांसपेशियों की कमजोरी और हृदय की समस्याएं हो सकती हैं।

ज्यादा नमक खाना सेहत के लिए ठीक नहीं

नमक (सोडियम) का सेवन शरीर के लिए आवश्यक है, लेकिन इसकी अधिकता या अत्यधिक कमी दोनों ही स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के विशेषज्ञ कहते हैं प्रतिदिन 5 ग्राम से अधिक मात्रा में नमक खाने वाले लोगों में हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग की आशंका 23% अधिक होती है। इतना ही नहीं इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है।

किडनी और हड्डियों पर असर

अधिक मात्रा में नमक का सेवन किडनी पर भी अतिरिक्त दबाव बढ़ाता है, जिससे किडनी फेलियर का जोखिम बढ़ सकता है। नेशनल किडनी फाउंडेशन के अनुसार, ज्यादा सोडियम किडनी में पथरी बनने की समस्या को भी बढ़ाता है।

ये आदत हड्डियों की सेहत के लिए भी ठीक नहीं है। ज्यादा नमक खाने से कैल्शियम की कमी हो सकती है जिससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रीशन के अनुसार, ज्यादा नमक खाने से पेशाब के माध्यम से कैल्शियम का उत्सर्जन बढ़ जाता है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा हो सकता है।

नमक खाना बंद कर देना भी ठीक नहीं

ज्यादा नमक खाने के तो कई नुकसान हैं पर अगर आप इसका सेवन बिल्कुल कम कर देते हैं तो इससे भी शरीर पर नकारात्मक असर हो सकता है। हमारे शरीर को संयमित मात्रा में सोडियम की आवश्यकता होती है। इसकी कमी से ब्लड प्रेशर लो हो सकता है, जिससे चक्कर आना, बेहोशी और कमजोरी महसूस जैसी दिक्कतें होने लगती हैं।

हाई सोडियम की तरह लो सोडियम भी हृदय स्वास्थ्य के लिए दिक्कतें बढ़ाने वाला हो सकता है। जर्नल ऑफ हाइपरटेंशन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर आप लंबे समय तक बहुत कम मात्रा में नमक खाने लगते हैं तो इससे हाइपोटेंशन (लो बीपी) और हार्ट फेलियर का खतरा बढ़ जाता है।

संयमित मात्रा में करें सेवन

नमक की कमी से शरीर में सोडियम का स्तर असंतुलित होने लगता है, जिससे भ्रम, मस्तिष्क की सूजन और कोमा जैसी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार स्वस्थ रहने के लिए दिन में 5 ग्राम तक (1 बड़ा चम्मच) नमक खा सकते हैं। बच्चों के लिए ये मात्रा आधी है। प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड (चिप्स, नमकीन) में भी छिपा नमक होता है इसलिए इनसे बचें। संतुलित मात्रा में नमक का सेवन करके शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

हर बार खाना खाने के बाद पेट क्यों फूल जाता है?

पाचन स्वास्थ्य को पूरे शरीर का केंद्र माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आपका पाचन ठीक है तो ये संकेत है कि...

गर्मियों में मधुमेह का बढ़ता जोखिम: कारण क्या हैं और कैसे करें कंट्रोल?

अप्रैल के तीसरे हफ्ते में ही पूर्वी भारत के अधिकतर राज्यों में पारा 40 के पार होने लगा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिस...

“कम उम्र में फैटी लिवर का खतरा: युवाओं में क्यों बढ़ रही है यह समस्या?”

लाइफस्टाइल और आहार की गड़बड़ी ने कई प्रकार की बीमारियों के खतरे को काफी बढ़ा दिया है। इसका संपूर्ण स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर देखा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

हर बार खाना खाने के बाद पेट क्यों फूल जाता है?

पाचन स्वास्थ्य को पूरे शरीर का केंद्र माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आपका पाचन ठीक है तो ये संकेत है कि...

दुर्घटनाओं पर लगेगा लगाम, एक जुलाई से शुरू होगा नया उपकरण सिस्टम

नई दिल्ली। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सड़क सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए...

मुख्यमंत्री धामी का निर्देश: शैक्षणिक संस्थानों में हों विशेष योग शिविर

देहरादून। ग्राम स्तर तक योग अभियान चलाया जाए। विद्यालयों और महाविद्यालयों में विशेष योग शिविरों का आयोजन किया जाए। योग पर निबंध, भाषण, पोस्टर...

मुख्यमंत्री ने सुनी जनता की आवाज, अफसरों को दिए समाधान के सख्त निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं...

Recent Comments