Sunday, March 8, 2026
Home स्वास्थ्य बिना दवाइयों के सर्दी-जुकाम का इलाज करें इन प्राकृतिक उपायों से

बिना दवाइयों के सर्दी-जुकाम का इलाज करें इन प्राकृतिक उपायों से

बदलते मौसम में एक चीज से सभी लोग सबसे ज्यादा परेशान होते हैं वो है सर्दी, खांसी और जुकाम। कुछ लोग इसे झटपट ठीक करने के लिए दवाइयां खाना शुरू कर देते हैं तो कुछ लोग इसके लिए घरेलू उपाय या फिर आयुर्वेदिक नुस्खे खोजते हैं। फिलहाल सुबह-शाम की ठंड है और दिनभर तेज धूप से गर्मी रहती है। इस ठंड को सबसे खतरनाक माना जाता है क्योंकि इस दौरान बॉडी टेम्प्रेचर को बदलने में देरी नहीं लगती है. इस मौसम में इम्यून सिस्टम के कमजोर होने का ज्यादा खतरा होता है। ऐसे में अगर आप भी बिना दवाई के सर्दी जुकाम से छुटकारा पाना चाहते हैं तो फिर आयुर्वेदिक नुस्खे अपना सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

नमक का गरारा
अगर आपको सर्दी जुकाम हुआ है तो सबसे पहले उसे सही करने के लिए नमक का गरारा करना शुरू कर दें। इससे न केवल गले की खराश सही होती है बल्कि सूजन को ठीक करने के लिए भी ये असरदार है. एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक डालकर गरारा करें. इससे गले की सूजन और खराश में तुरंत आराम मिलेगा।

स्टीम लेना
सर्दी-जुकाम में अक्सर लोगों की नाक बंद हो जाती है. ऐसे में सांस लेने में दिक्कत होती है. इसे सही करने के लिए गरम पानी से स्टीम लेना बहुत फायदेमंद है. आप अपनी चेहरे के पास गरम पानी का बर्तन रखकर उसका भाप लें, इससे नाक और गला साफ होता है और आराम मिलता है।

हल्दी वाला दूध
बिना दवाई के सर्दी जुकाम से छुटकारा पाने के लिए हल्दी वाला दूध पीना शुरू करें. हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो सर्दी-जुकाम को दूर करने में मदद करते हैं। एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी डालकर पीने से गले में राहत मिलती है और सर्दी जल्दी ठीक होती है।

तुलसी और अदरक
आपको सर्दी लगी है तो सबसे पहले  तुलसी और अदरक का सेवन शुरू कर दें. तुलसी में एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो इन्फेक्शन से लडऩे में मदद करते हैं. तुलसी के पत्तों और अदरक का काढ़ा बनाकर पीने से शरीर में गरमी बनी रहती है और जुकाम में आराम मिलता है।

अदरक और शहद
सर्दी-जुकाम को सही करने में अदरक और शहद असरदार हैं. अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो को जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं। एक चम्मच अदरक का रस और शहद मिलाकर दिन में 2-3 बार सेवन करें. इससे खांसी, गले की खराश और नाक बंद होने जैसी समस्याएं जल्दी ठीक होती हैं।

RELATED ARTICLES

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

युवा और बच्चे भी हो रहे सुनने की परेशानी का शिकार, जानिए क्या हैं कारण

आमतौर पर यह माना जाता है कि सुनने की क्षमता उम्र बढ़ने के साथ कम होती है, लेकिन अब यह समस्या केवल बुजुर्गों तक...

रंगों की होली में कॉन्टैक्ट लेंस से बढ़ सकता है आंखों का खतरा, समझें नुकसान

होली के रंगों के साथ मस्ती करना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन इस उत्साह में अक्सर लोग अपनी आंखों की सुरक्षा को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments