Sunday, October 25, 2026
Home उत्तराखंड धामी सरकार ने की शीतकालीन चारधाम यात्रा की तैयारियों में तेजी

धामी सरकार ने की शीतकालीन चारधाम यात्रा की तैयारियों में तेजी

देहरादून। धामी सरकार शीतकालीन चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को गढ़वाल मंडल विकास निगम के होटलों में 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी। मंगलवार को सचिवालय में शीतकालीन यात्रा एवं चारधाम यात्रा-2025 के संबंध में आयोजित बैठक के दौरान अधिकारियों को यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, खराब मौसम के दौरान आपातकालीन प्रबंधन प्रणाली को प्रभावी बनाने और सड़कों की मरम्मत का कार्य सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। शीतकालीन सत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हमारी सरकार ने GMVN के होटलों में 25% छूट देने का निर्णय भी लिया है।

बैठक के दौरान चारधाम यात्रा-2025 की तैयारी को लेकर अधिकारियों को यात्रा मार्ग पर गाड़ियों के लिए पार्किंग लॉट्स बनाने, चारधाम में श्रद्धालुओं की दैनिक धारण क्षमता को बढ़ाने के लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने और यात्रा प्राधिकरण में सम्मानित हक-हकूकधारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

राज्य के शीतकालीन पर्यटन स्थलों एवं अन्य हिडन डेस्टिनेशंस को बढ़ावा देने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता और सुरक्षित आवास की व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। चारधाम यात्रा 2025 की तैयारी भी अभी से शुरू कर दी गई है, ताकि तीर्थ यात्रियों को कोई कठिनाई न हो।

RELATED ARTICLES

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!