Sunday, October 25, 2026
Home उत्तराखंड सर्दियों में महिलाएं इन 5 तरह के हाई नेक स्वेटर से पाएं...

सर्दियों में महिलाएं इन 5 तरह के हाई नेक स्वेटर से पाएं परफेक्ट लुक, दिखें खूबसूरत और स्टाइलिश

सर्दियों के दौरान ऐसे कपड़े पहनने चाहिए, जो ठंडी हवाओं के प्रतिकूल प्रभाव से स्वास्थ्य को बचा सके। हालांकि, इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप ज्यादा लेयरिंग करें।इससे अच्छा है कि इस मौसम के लिए आरामदायक, गरम और स्टाइलिश परिधान का चयन किया जाए।आइए आज हम आपको 5 ऐसे हाई नेक स्वेटर के बारे में बताते हैं, जिन्हें महिलाएं अपने फैशन का हिस्सा बना सकती हैं।

काउल हाई नेक स्वेटर
ये स्वेटर टाइट-फिटेड नेकलाइन्स से बिल्कुल अलग होते हैं, लेकिन बेहद नरम फैब्रिक से बने होते है, जो सर्दी में आपको गर्म रखने के साथ-साथ आरामदायक महसूस करवाने में मदद कर सकते हैं।आप इसको बटन-डाउन शर्ट के ऊपर पहनकर सकती हैं। इसके अलावा ज्यादा कैजुअल लुक के लिए स्वेटर को टाइट-फिटेड जींस या मिनी स्कर्ट के साथ पहनें, फिर इस लुक को सफेद स्नीकर्स पहनकर पूरा करें।

ओवरसाइज्ड हाई नेक
ये हाई नेक स्वेटर आजकल काफी ज्यादा चलन में है क्योंकि इसे पहनकर ठंड में गरम महसूस तो होगा ही, लेकिन इसके साथ ही आप सुंदर, स्मार्ट और स्टाइलिश भी दिखेंगी।आप इसे कैजुअल और प्रोफेशनल दोनों तरह के परिधानों के साथ पहन सकती हैं। आप इसे जींस के साथ पहनें और ज्यादा स्टाइलिश लुक के लिए हूप इयररिंग्स का इस्तेमाल करें।यहां जानिए स्वेटर की चमक को लंबे समय तक बरकरार रखने के तरीके।

ट्यूनिक हाई नेक
ट्यूनिक हाई नेक एक क्लासिक चयन हो सकता है। ये आमतौर पर महीन ऊन या रोल-ओवर नेकलाइन के साथ बॉडी-फिटेड वाले स्वेटर होते हैं।ये महिलाओं के लिए बेहद हल्के, गरम और आरामदायक होते हैं। इस हाई नेक के ऊपर से आप खुला ब्लेजर, कोट या जैकेट को पहनती हैं तो काफी सुंदर लगेंगी।बता दें कि सर्दियों में आराम से घूमने के लिए यह सबसे अच्छा और आरामदायक लुक हो सकता है।

जिपर हाई नेक
इन हाई नेक स्वेटर में छाती से लेकर गर्दन तक चेन लगी होती है, जो इसे एक स्टाइलिश लुक देती है। इस स्वेटर का लुक बेहतरीन होता है, लेकिन दिखने में ज्यादा टाइट-फिटेड और क्लासी लगता है।आप इसे कैजुअल, कॉलेज या फिर ऑफिस में पहनने वाले कपड़ों के साथ पहन सकती हैं। इससे आपको एक आकर्षक लुक मिलेगा।इस स्वेटर के साथ आप ढीली जींस या कार्गो पैंट और एंकल-लेंथ बूट्स के साथ पहनें।

फनल हाई नेक स्वेटर
ये स्वेटर एक क्लासिक हाई नेक स्वेटर से बिल्कुल अलग होता है। यह गर्दन के लगभग आधे रास्ते पर खत्म होता है और यह बेहद नरम और हल्के होते हैं।फुल स्लीव की फनल हाई नेक को चुनते समय रंग का बेहद ख्याल रखें।एक प्लेन काले रंग के फनल नेक स्वेटर को आप प्लाजो, जींस या अन्य बॉटम वियर के साथ स्टाइल करके खूबसूरत लुक पा सकती हैं।

RELATED ARTICLES

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!