Sunday, March 8, 2026
Home स्वास्थ्य सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पिएं ये जूस, बीमारियों से बचाव...

सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पिएं ये जूस, बीमारियों से बचाव रहेगा आसान

सर्दियों के मौसम में खुद को ठंड बचाए रखना बहुत जरूरी होता है. सर्दी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के खान पान के साथ जूस का सेवन भी करते हैं। जिससे शरीर का इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग बना रहे. इसके लिए जरूरी है कि आप ज्यादा से ज्यादा मात्रा में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट पोषक तत्व वाले चीजों का सेवन करें.ऐसे में आज हम आपको इस लेख में बताएंगे सर्दी में खुद को ठंड से बचाने के किन -किन फलों के जूस का सेवन करना चाहिए जिससे अपनी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग रहे. आइए जानते हैं।

चुकंदर, गाजर और अदरक का जूस
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, सर्दियों के मौसम में बीमारियों से बचने के लिए चुकंदर, गाजर और अदरक का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है.इस मौसम में अदरक का जूस पीने से शरीर गर्म रहता है. अगर आप एक्सरसाइज से पहले और बाद में चुकंदर, गाजर और अदरक का सेवन करते हैं तो इसमें मौजूद विटामिन इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं. इनमें पाए जानें वाले आयरन, विटामिन ए और विटामिन सी समस्या को कम करते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।

साइट्रिस फ्रूट
सर्दियों में साइट्रिस फ्रूट का सेवन करने से इसमें मौजूद विटामिन सी सूजन और संक्रमण को ठीक करने में मदद करता है. साइट्रिस फल न केवल हमें स्वस्थ रखता है बल्कि ठंड से बीमार होने से भी बचाता है. आप इस मौसम में संतरे, मौसमी और अंगूर का जूस पी सकते हैं।

स्ट्रॉबेरी और कीवी
सर्दियों के मौसम में बीमारियों से बचने के लिए आप स्ट्रॉबेरी और कीवी का सेवन कर सकते हैं. ऐसे में अगर आप स्ट्रॉबेरी और कीवी का जूस बनाकर पीने से आपको कई बीमारियों से बचाने और सेहतमंद रखने में मदद करता है।

टमाटर
सर्दियों के मौसम में टमाटर आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है.टमाटर में प्रचुर मात्रा में फाइबर और विटामिन बी9 होते हैं और यह विटामिन सी का भी अच्छा स्रोत हैं. टमाटर का सेवन संक्रमण से बचाता है और यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

RELATED ARTICLES

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

युवा और बच्चे भी हो रहे सुनने की परेशानी का शिकार, जानिए क्या हैं कारण

आमतौर पर यह माना जाता है कि सुनने की क्षमता उम्र बढ़ने के साथ कम होती है, लेकिन अब यह समस्या केवल बुजुर्गों तक...

रंगों की होली में कॉन्टैक्ट लेंस से बढ़ सकता है आंखों का खतरा, समझें नुकसान

होली के रंगों के साथ मस्ती करना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन इस उत्साह में अक्सर लोग अपनी आंखों की सुरक्षा को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments