Saturday, April 25, 2026
Home मनोरंजन टाइगर श्रॉफ का 'बागी 4' लुक आउट, साथ में रिलीज डेट का...

टाइगर श्रॉफ का ‘बागी 4’ लुक आउट, साथ में रिलीज डेट का खुलासा

टाइगर श्रॉफ की बागी 4 की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट हो चुका है वो भी एक खतरनाक पोस्टर के साथ। जिसमें टाइगर श्रॉफ खूंखार अवतार में नजर आ रहे हैं। हाल ही में टाइगर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बागी 4 का नया पोस्टर रिलीज किया. इसके साथ ही उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी. इस फ्रेंचाइजी की तीनों फिल्में हिट रही हैं।

नए पोस्टर में टाइगर श्रॉफ एक नए और खूंखार अवतार में नजर आ रहे हैं. उनके लुक से लग रहा है कि बागी 4 फुल ऑफ एक्शन से भरपूर होने वाली है। पोस्टर में टाइगर हाथ में चाकू और पास में शराब की बोतल लिए टॉयलेट सीट पर बैठे नजर आ रहे हैं. उनका चेहरा, दीवारें और फर्श खून से लथपथ हैं, टाइगर का लुक देखते ही फैंस सरप्राईज हो गए क्योंकि इस अवतार में दर्शकों ने टाइगर को कभी नहीं देखा। टाइगर ने पोस्ट को कैप्शन दिया, एक गहरी भावना, एक खूनी मिशन, इस बार वह वैसा नहीं है। साजिद नाडियाडवाला की बागी 4।

नए पोस्टर के साथ टाइगर ने बागी 4 की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है. फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बागी फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2016 में पहली फिल्म की रिलीज के साथ हुई, जिसका निर्देशन सब्बीर खान ने किया था. एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर, बागी कुछ हद तक 2004 की तेलुगु फिल्म वर्शम और 2011 की इंडोनेशियाई फिल्म द रेड: रिडेम्पशन से प्रेरित थी। फिल्म में टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर और सुधीर बाबू ने काम किया था. जिसके बाद इसका सीक्वल, बागी 2, 2018 में आया जिसे अहमद खान ने निर्देशित किया था ये तेलुगु फिल्म क्षणम की रीमेक थी। इसमें टाइगर के साथ दिशा पटानी, मनोज बाजपेयी, रणदीप हुडा और अन्य कलाकार शामिल थे. तीसरी फिल्म बागी 3 (2020) को भी अहमद खान ने निर्देशित किया था। इसमें टाइगर, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर लीड रोल में थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर को हाल ही में सिंघम अगेन में देखा गया जिसमें अजय देवगन लीड रोल में थे. ये एक मल्टी स्टारर फिल्म थी जिसमें अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, करीना कपूर जैसे कलाकार नजर आए।

RELATED ARTICLES

एआई की मदद से बनी ‘द्रोणाचार्य’ फिल्म का ट्रेलर लॉन्च

एआई तकनीक से तैयार की गई नई फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता...

फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ से ‘रूप दी रानी’ गाना लॉन्च

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी...

दादी की शादी’ का ट्रेलर आउट, 8 मई को बड़े पर्दे पर आएगी फिल्म

कॉमेडी और पारिवारिक मनोरंजन का तड़का लेकर फिल्म ‘दादी की शादी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। हंसी-मजाक और हल्के-फुल्के ड्रामे से भरपूर यह...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम स्वराज...

महिला जन आक्रोश रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, देहरादून में जुटी भीड़

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी में शुक्रवार को महिला जन आक्रोश रैली के माध्यम से मातृशक्ति की आवाज बुलंद नजर आई। परेड ग्राउंड में आयोजित इस...

टिहरी सड़क दुर्घटना पर पीएम मोदी ने व्यक्त किया दुःख

टिहरी गढ़वाल। टिहरी जनपद में हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की...

एआई की मदद से बनी ‘द्रोणाचार्य’ फिल्म का ट्रेलर लॉन्च

एआई तकनीक से तैयार की गई नई फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता...

Recent Comments