Monday, September 7, 2026
Home स्वास्थ्य सुबह अलार्म से जागना हो सकता है नुकसानदेह, बढ़ सकता है ब्लड...

सुबह अलार्म से जागना हो सकता है नुकसानदेह, बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक और हार्ट अटैक का जोखिम

सुबह सही टाइम पर उठने के लिए आप भी अलार्म लगाकर सोते हैं. हर 5 मिनट पर आपका मॉर्निंग अलार्म बजता है. अगर ऐसा है तो सावधान हो जाइए, क्योंकि इससे हाई ब्लड प्रेशर का खतरा है. इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का भी जोखिम है. स्लीप एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सुबह अलार्म सेट करना सेहत के लिए कई परेशानियां खड़ी कर सकता है. इससे दिनभर सुस्ती छाई रहती है और थकान महसूस हो सकता है. सुबह का अलार्म दिमाग पर भी बुरा असर डालता है और इससे मेंटल हेल्थ प्रभावित हो सकती है. नींद डिस्टर्ब होने के कारण भी कई तरह के खतरे पैदा हो सकते हैं।

अलार्म से उठना बना सकता है ब्लड प्रेशर का मरीज
ताजा रिसर्च में पाया गया है कि सुबह अलार्म की आवाज से उठने वालों को ब्लड प्रेशर का खतरा ज्यादा होता है. इससे स्ट्रोक और हार्ट की बीमारियां भी हो सकती हैं. रिसर्च के मुताबिक, अलार्म लगाकर उठने वालों में हाई बीपी का रिस्क 74 प्रतिशत तक ज्यादा होता है.
यह रिसर्च 32 लोगों पर किया गया. इस दौरान पार्टिसिपेंट्स को स्मार्टवॉच के साथ फिंगर ब्लड प्रेशर कफ पहनाए गए थे. उन्हें कुछ दिनों तक बिना अलार्म उठने और कुछ दिनों में 5 घंटे की नींद के बाद अलार्म से उठने को कहा गया. रिसर्च में पाया गया कि अलार्म क्लॉक की आवाज से जबरदस्ती उठने वालों में ब्लड प्रेशर काफी ज्यादा था।

अलार्म और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन
रिसर्च में पाया कि अगर किसी सोते हुए इंसान को जबरदस्ती उठाया जाए तो उसका ब्लड प्रेशर बढ़ता है. अलार्म क्लॉक भी ऐसा ही करता है, क्योंकि इसकी आवाज सुनकर लोग जागने की कोशिश करते हैं. दरअसल, अलार्म बजने पर शरीर जो प्रतिक्रिया करता है, उससे बीपी बढ़ती है, जो सुबह-सुबह स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाता है।

क्या करें, क्या नहीं
इस रिसर्च में ये भी पाया गया है कि अगर आप सुबह-सुबह किसी अच्छी आवाज को सुनकर उठते हैं तो वह आपको हेल्दी बनाता है. रिसर्च बताता है कि बिना अलार्म के उठना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है. हर किसी को ऐसी ही आदत डालनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

स्वाइन फ्लू को लेकर बढ़ी चिंता, बुखार न हो तब भी इन संकेतों पर रहें सतर्क

देश के कई हिस्सों में इन दिनों इन्फ्लुएंजा-ए के H1N1 वायरस को लेकर चिंता बढ़ी हुई है। दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश,...

शुगर को काबू में रखने के लिए सिर्फ दवाइयां नहीं, सही खानपान भी जरूरी

डायबिटीज को नियंत्रित रखना सिर्फ दवाइयां लेने तक सीमित नहीं है। रोजाना की डाइट, खाने की मात्रा और भोजन का समय भी ब्लड शुगर...

सिगरेट का धुआं फेफड़ों के साथ किडनी के लिए भी खतरनाक, गंभीर बीमारियों का बढ़ सकता है जोखिम

धूम्रपान को अक्सर फेफड़ों की बीमारी और कैंसर से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन इसका असर शरीर के कई दूसरे महत्वपूर्ण अंगों पर भी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!