Friday, July 24, 2026
Home राष्ट्रीय जोमैटो और स्विगी ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म चार्ज, फूड डिलीवरी अब हुई ज्यादा...

जोमैटो और स्विगी ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म चार्ज, फूड डिलीवरी अब हुई ज्यादा महंगी

नई दिल्ली। फूड डिलीवरी कंपनियों जोमैटो और स्विगी ने अपने प्लेटफॉर्म फीस में बढ़ोतरी कर दी है, जिससे अब इन प्लेटफॉर्म्स से खाना मंगवाना पहले से ज्यादा महंगा हो गया है। अब दोनों कंपनियां प्रति ऑर्डर 10 रुपये का प्लेटफॉर्म शुल्क ले रही हैं।

त्योहारी सीजन में ग्राहकों पर बढ़ा बोझ
जोमैटो और स्विगी, जो देश के प्रमुख फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स हैं, त्योहारी सीजन के दौरान ऑर्डर में बढ़ोतरी से मुनाफा कमाने की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि, प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाने के इस फैसले से कई ग्राहक नाराज हैं। जोमैटो ने अगस्त 2023 में प्लेटफॉर्म शुल्क की शुरुआत की थी, तब यह प्रति ऑर्डर 2 रुपये था, जिसे अब बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया गया है।

GST सहित बढ़ा खर्च
प्लेटफॉर्म शुल्क पर 18% का GST भी लागू होता है, जिससे ग्राहकों को 10 रुपये के शुल्क पर कुल 11.80 रुपये देने होंगे। यह शुल्क सभी ग्राहकों, यहां तक कि गोल्ड सदस्यों पर भी लागू है, और यह डिलीवरी शुल्क के अतिरिक्त है। स्विगी ने भी अपने प्लेटफॉर्म शुल्क को 10 रुपये तक बढ़ा दिया है, और ऐसा माना जा रहा है कि यह बढ़ोतरी स्थायी हो सकती है।

सोशल मीडिया पर नाराजगी
सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाने का फैसला नाराजगी का विषय बन गया है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कई यूजर्स ने शिकायत की है कि लगातार बढ़ रहे शुल्कों के कारण फूड डिलीवरी अब महंगी हो गई है और उसे वहन करना मुश्किल हो रहा है। एक यूजर ने लिखा, “फूड ऑर्डरिंग की शुरुआत मुफ्त डिलीवरी से हुई थी, लेकिन अब जीएसटी, डिलीवरी और पैकिंग शुल्क के साथ प्लेटफॉर्म फीस भी जोड़ दी गई है।”

RELATED ARTICLES

NEET री-एग्जाम की सुरक्षा के लिए सरकार ने टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक

नई दिल्ली। मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET (UG) 2026 की पुनर्परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म...

प्रधानमंत्री मोदी का जोर—शहरी विकास से ही आगे बढ़ेगा भारत

तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भव्य रोड शो किया। थंपानूर ओवरब्रिज से पुथरिकंडम मैदान तक निकाले गए...

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की शौर्य यात्रा में लिया भाग, राष्ट्र को प्रेरक संदेश

सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोमनाथ में आयोजित शौर्य यात्रा में सहभागिता कर आस्था, साहस और सांस्कृतिक विरासत के प्रति देश की प्रतिबद्धता...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक शेष कार्य निपटाने के निर्देश दिए

पौड़ी:  आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा...

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के निर्णय का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने...

‘द स्कैम-लीक्ड’ का दमदार टीजर आउट, छात्रों के संघर्ष और पेपर लीक का दर्द आएगा नजर

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक...

श्रमिक कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री धामी

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए अनेक नई कल्याणकारी...

Recent Comments