Friday, July 24, 2026
Home उत्तराखंड उत्तराखंड को उपहार, रक्षा मंत्री ने 9 परियोजनाओं का किया उद्घाटन

उत्तराखंड को उपहार, रक्षा मंत्री ने 9 परियोजनाओं का किया उद्घाटन

देहरादून – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सीमा सड़क संगठन की ओर से बनाए गए 75 प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पित किया। इन सभी परियोजनाओं में कुल नौ परियोजनाएं उत्तराखंड की भी शामिल हैं। लोकार्पण कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की नौ परियोजनाओं का लोकार्पण करने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया।

उत्तराखंड में जिन नौ परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया है, उनमें गढ़वाल क्षेत्र में करछा पुल, मींग गधेरा पुल, घस्तोली पुल, पागल नाला पुल और देहरादून जिले में शिवालिक परियोजना का कार्यालय और रहने का स्थान शामिल हैं। इसके साथ ही कुमाऊं क्षेत्र में सुरिंगघाट पुल, चिमला पुल, पैनागढ़ पुल और गोसीगढ़ पुल का लोकार्पण किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में पूरी हुई बुनियादी ढांचे की ये परियोजनाएं विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और वंचित क्षेत्रों के लिए काफी सहायक साबित होंगी। ये परियोजनाएं कनेक्टिविटी को बढ़ाने के साथ ही सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देंगी, जिससे राज्य के स्थिति को बदलने में मदद करेंगी। इन परियोजनाओं से न सिर्फ पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे।

ये परियोजनाएं जीवंत ग्राम समुदायों के विकास को गति देंगी साथ ही दूरदराज के सीमावर्ती क्षेत्रों तक पहुंच आसान होगी। इससे इन रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थानों में आर्थिक विकास और रक्षा क्षमताएं भी मजबूत होंगी। सीएम धामी ने कहा कि नए पुलों के निर्माण से राज्य की कनेक्टिविटी में सुधार होगा।

इससे धार्मिक और सामान्य पर्यटन के साथ ही सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा मिलेगा। उत्तराखंड को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करेंगे। ये बुनियादी ढांचा परियोजनाएं क्षेत्र के लिए दीर्घकालिक सतत विकास और समृद्धि को बढ़ावा देंगी।

RELATED ARTICLES

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक शेष कार्य निपटाने के निर्देश दिए

पौड़ी:  आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा...

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के निर्णय का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने...

‘द स्कैम-लीक्ड’ का दमदार टीजर आउट, छात्रों के संघर्ष और पेपर लीक का दर्द आएगा नजर

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक शेष कार्य निपटाने के निर्देश दिए

पौड़ी:  आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा...

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के निर्णय का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने...

‘द स्कैम-लीक्ड’ का दमदार टीजर आउट, छात्रों के संघर्ष और पेपर लीक का दर्द आएगा नजर

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक...

श्रमिक कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री धामी

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए अनेक नई कल्याणकारी...

Recent Comments