Monday, September 7, 2026
Home राष्ट्रीय बढ़ती सब्जियों की कीमतें, महंगाई के कारण थाली से पोषण हो रहा...

बढ़ती सब्जियों की कीमतें, महंगाई के कारण थाली से पोषण हो रहा कम

नई दिल्ली। नवरात्र के दौरान व्रत के कारण फलों की कीमत थोड़ी बढ़ी मगर सब्जियों की कीमतों में काफी इजाफा हुआ है। आम दिनों में 30 रुपये किलो मिलने वाला आलू अब 50 रुपये किलो मिल रहा है। खुदरा बाजार में लौकी के अलावा कोई भी सब्जी 80 रुपये प्रति किलो से कम नहीं है।

नवरात्र के दौरान लोग आलू का प्रयोग ज्यादा करते हैं। कंजिका पूजन और भंडारे का प्रसाद तैयार करने के लिए आलू और टमाटर की सब्जी बनती है। कंजिका पूजन के लिए प्रसाद तैयार करने के लिए आलू और टमाटर की खरीदारी श्रद्धालुओं को परेशान कर रही है। सब्जियों की यह महंगाई घरों की थाली को कमजोर कर रही है। हरी सब्जियों खास तौर पर मौसमी हरी सब्जियों की बढ़ी हुई कीमत घरों का बजट खराब कर रही हैं।

गुरुग्राम के दयानंद कॉलोनी की गृहिणी अनीता ने बताया कि सब्जियों की बढ़ी हुई कीमतों के कारण मुश्किल आ रही है। कोई भी सब्जी 80-100 से कम नहीं हैं। टमाटर की कीमतें लगभग दोगुनी हो गई हैं और बगैर टमाटर सब्जी नहीं बन पाती। नवरात्र के दौरान फलाहार की प्रधानता के कारण आम तौर पर फल महंगे हो जाते हैं मगर यहां तो सब्जियां की कीमतें ही आसमान छूने लगी हैं। प्रशासन को आढ़तियों से बात कर समस्या का समाधान निकालना होगा। दुकानदारों ने बताया कि थोक में ही सब्जियां महंगी हैं, ऐसे में वे कम कीमत पर सब्जी नहीं बेच सकते हैं। किलो की जगह लोग 250 ग्राम और आधा किलो सब्जियां खरीद रहे हैं।

 

सब्जियों की कीमतें

आलू 50 रुपये
टमाटर 125 से 140 रुपये
बैंगन 80 रुपये
परवल 80- 90 रुपये
भिंडी 80 रुपये
तुरई 80 रुपये
फूल गोभी 80 रुपये
गाजर 100 रुपये
लौकी 60 रुपये
शिमला मिर्च 180 रुपये

RELATED ARTICLES

दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, 14 दिनों में 433 नए केस सामने आए

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मानसून के बीच स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस साल अब तक 1,777...

बारिश के मौसम में स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्कता बढ़ी, IMA ने जारी की जरूरी गाइडलाइन

नई दिल्ली। मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) ने बुधवार को...

कॉमनवेल्थ विजेताओं का हुआ सम्मान, खिलाड़ियों को अकादमी खोलकर प्रतिभाएं तराशने की सलाह

मांडविया बोले- पदक के साथ नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को भी तैयार करें चैंपियंस नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बेहतर तालमेल से आगे बढ़ेगा उत्तराखण्ड का विकास- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम...

अगर बच्चा बार-बार थकता और ज्यादा पानी पीता है तो रहें सतर्क, इन लक्षणों पर दें ध्यान

बच्चों की सेहत को लेकर छोटी-सी लापरवाही भी कई बार बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। खास बात यह है कि कुछ स्वास्थ्य...

‘हनुमान अंश’ ने रचा नया इतिहास, कमाई 120 करोड़ के पार

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का जलवा देखने को मिल रहा है। रिलीज के...

हर हुनरमंद युवा को मिलेगा अवसर, संसाधनों का अभाव नहीं बनेगा बाधा- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!