Sunday, October 25, 2026
Home स्वास्थ्य चिल्ड बीयर पीना फायदेमंद या पहुंचाता है सेहत को नुकसान, जानिए

चिल्ड बीयर पीना फायदेमंद या पहुंचाता है सेहत को नुकसान, जानिए

हर दिन यदि 1 बीयर का सेवन किया जाए तो यह हेल्थ के लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित हो सकती है। साल 2021 में हुई एक रिसर्च में यह बात सामने आई थी कि 1.5 बीयर हर दिन पीने से हार्ट अटैक के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। वैसे, बीयर युवाओं के पसंदीदा ड्रिंक्स में से एक है. खासतौर पर गर्मी के मौसम में चिल्ड बीयर युवाओं की पार्टी की शान होती है. आप लिमिट में रहकर हर दिन बीयर का सेवन करें तो कुछ इस तरह के हेल्थ बेनिफिट्स पा सकते हैं।

1. हेल्दी हार्ट 

हार्ट को हेल्दी रखने में बीयर काफी अच्छा रोल प्ले करती है. साल 2021 में हुई एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि हार्ट अटैक से गुजर चुके लोग भी यदि 1 से 1.5 बीयर का सेवन करें तो इनका हार्ट भी काफी हेल्दी रहता है।

2. वाइन का बेहतर विकल्प

अमेरिकन जर्नल ऑफ मेडिकल साइंसेज की एक स्टडी के अनुसार, वाइन की तुलना में बीयर में अधिक मात्रा में प्रोटीन और विटामिन बी होता है. साथ ही यह ऐंटीऑक्सीडेंट्स का भी अच्छा सोर्स होती है. यानी कई बीमारियों से बचाव में बीयर अच्छा रोल प्ले करती है।

3. डायबिटीज का खतरा कम करे

यह बात आपको हैरान कर सकती है लेकिन कुछ अलग-अलग रिसर्च में यह बात सामने आई है कि बीयर का सेवन टाइप टु डायबिटीज को डिवेलप होने से रोकता है. लेकिन बात फिर वहीं आ जाती है कि आप इसका सेवन सीमित मात्रा में करते हों. यानी हर दिन सिर्फ 1 या 1.5 बीयर।

4. हड्डियों को मजबूत करे 

बोन हेल्थ के लिए भी बीयर काफी अच्छे टॉनिक की तरह काम करती है. क्योंकि हड्डियों को मजबूत रखने के लिए सिलिकॉन की जरूरत होती है और बीयर में यह अच्छी मात्रा में होता है।

5. स्वस्थ दांत

चिल्ड बीयर आपके दांतों में कैविटी होने और सड़न पैदा करने वाले बैक्टीरिया को पनपने से रोकती है. हालांकि इसका इंपेक्ट बहुत ज्यादा नहीं होता लेकिन रेग्युलर बीयर लवर्स को यह फायदा जरूर मिलता है. यानी कुल मिलाकर अगर आप लिमिट का ध्यान रखते हुए हर दिन सिर्फ 1 गिलास बीयर लेंगे तो ये एक हेल्थ टॉनिक की तरह काम करती है।

RELATED ARTICLES

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए केवल विटामिन C और D काफी नहीं, इन पोषक तत्वों पर भी दें ध्यान

शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर को वायरस, बैक्टीरिया...

देहरादून में डेंगू के मामलों में तेजी, 17 दिन में 304 मरीजों की पुष्टि

नई दिल्ली-  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डेंगू का डंक एक बार फिर तेजी से असर दिखा रहा है। अक्तूबर महीने में डेंगू के मामलों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!