Monday, September 7, 2026
Home स्वास्थ्य गाजर खाने के एक नहीं कई हैं फायदे, जान लेंगे तो हो...

गाजर खाने के एक नहीं कई हैं फायदे, जान लेंगे तो हो जाएंगे हैरान

गाजर एक ऐसी सब्जी होती है जो सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. पहले यह सिर्फ सर्दियों में मिलती लेकिन अब यह पूरे साल मिलती है. गाजर में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं. इसे खाने से आंख, लिवर, किडनी और शरीर के बाकी अंगों को भी काफी ज्यादा फायदा मिलता है। आइए जानें रोजाना गाजर खाने से क्या फायदा होता है।

गाजर का इतिहास
गाजर जड़ वाली सब्जिय़ां हैं जो सबसे पहले 900 ई. के आसपास अफग़ानिस्तान में उगाई गई थीं. नारंगी उनका सबसे प्रसिद्ध रंग हो सकता है। लेकिन वे बैंगनी, पीले, लाल और सफ़ेद सहित और भी दूसरे रंगों में भी मिलते हैं. शुरुआती गाजर बैंगनी या पीले रंग की होती थीं। नारंगी गाजर 15वीं या 16वीं शताब्दी के आसपास मध्य यूरोप में विकसित की गई थीं।

ऑर्गेनिक बनाम नॉन-ऑर्गेनिक
ऑर्गेनिक गाजर में नैचुरल तरीकों से उगाया जाता है. वहीं उसमें किसी भी तरह के कैमिकल और कीटनाशकों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। वहीं नॉन ऑर्गेनिक गाजर में पारंपरिक रूप से उगाई जाती हैं और कीटों के संक्रमण और बीमारियों को रोकने के लिए कीटनाशकों का उपयोग किया जाता है।

आंखों के लिए होता है फायदेमंद
गाजर को आंखों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए और अल्फा-कैरोटीन, बीटा-कैरोटीन नाम  के दो कैरोटीनॉयड होते हैं. लेकिन गाजर में सिर्फ एक पोषक तत्व नहीं बल्कि कई सारे पोषक तत्व होते हैं जो आंखों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं. गाजर में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. यह आंखों की रेटिना और लेंस के लिए अच्छा होता है. रोज एक गाजर खाएं यह सेहत के लिए अच्छा होता है।

शुगर मैनेज करने में मददगार
गाजर में ढेर सारे फाइबर होते हैं जो ब्लड शुगर और इंसुलिन के लिए काफी ज्यादा अच्छा होता है. कच्ची या थोड़ी पकी हुई गाजर में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है.जो शुगर बैलेंस में मदद करता है. डायबिटीज के मरीज आराम से गाजर खा सकते हैं।

वजन को करना है कंट्रोल
गाजर की सबसे खास बात यह है कि इसमें 88 प्रतिशत तक पानी होता है. इसमें फाइबर और रफेज होती है. जिससे वजन कंट्रोल में रहता है. इसके अलावा अगर आप हर रोज एक गाजर खा लेते हैं तो लगभग 80 प्रतिशत कैलोरीज खा लेते हैं जिसके कारण काफी देर तक पेट भरा हुआ लगता है. यह सब्जी वजन कंट्रोल करने में मदद करता है।

बीपी बैलेंस करने में होता है कारगर
अगर आपका बीपी हाई है तो हर रोज 1 गाजर खाना चाहिए. गाजर में पोटेशियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है. जो बीपी बैलेंस करने का काम करती है। साथ ही यह शरीर में सोडियम का लेवल बैलेंस करता है. जिससे बीपी कंट्रोल में रहता है। दिल को हेल्दी रखने में गाजर काफी ज्यादा अच्छा होता है।

RELATED ARTICLES

अगर बच्चा बार-बार थकता और ज्यादा पानी पीता है तो रहें सतर्क, इन लक्षणों पर दें ध्यान

बच्चों की सेहत को लेकर छोटी-सी लापरवाही भी कई बार बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। खास बात यह है कि कुछ स्वास्थ्य...

स्वाइन फ्लू को लेकर बढ़ी चिंता, बुखार न हो तब भी इन संकेतों पर रहें सतर्क

देश के कई हिस्सों में इन दिनों इन्फ्लुएंजा-ए के H1N1 वायरस को लेकर चिंता बढ़ी हुई है। दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश,...

शुगर को काबू में रखने के लिए सिर्फ दवाइयां नहीं, सही खानपान भी जरूरी

डायबिटीज को नियंत्रित रखना सिर्फ दवाइयां लेने तक सीमित नहीं है। रोजाना की डाइट, खाने की मात्रा और भोजन का समय भी ब्लड शुगर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बेहतर तालमेल से आगे बढ़ेगा उत्तराखण्ड का विकास- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम...

अगर बच्चा बार-बार थकता और ज्यादा पानी पीता है तो रहें सतर्क, इन लक्षणों पर दें ध्यान

बच्चों की सेहत को लेकर छोटी-सी लापरवाही भी कई बार बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। खास बात यह है कि कुछ स्वास्थ्य...

‘हनुमान अंश’ ने रचा नया इतिहास, कमाई 120 करोड़ के पार

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का जलवा देखने को मिल रहा है। रिलीज के...

हर हुनरमंद युवा को मिलेगा अवसर, संसाधनों का अभाव नहीं बनेगा बाधा- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!