Monday, September 7, 2026
Home स्वास्थ्य किस फ्रूट से मिलती है सबसे ज्यादा ताकत? जवाब जानकर हैरान रह...

किस फ्रूट से मिलती है सबसे ज्यादा ताकत? जवाब जानकर हैरान रह जाएंगे आप

आज हम जिस फल के बारे में बात करने जा रहे हैं वह स्वाद और गुण दोनों में काफी ज्यादा फायदेमंद है। इसके कई सारे फायदे हैं लेकिन इसके गुण सुनेंगे तो आप कभी भी इसे खाना नहीं भूलेंगे. यह अपने खट्टे-मीठे स्वाद के कारण बच्चे से लेकर बूढ़े तक सभी को काफी ज्यादा पसंद आता है। इस फल का नाम कीवी है।

कीवी मुख्य रूप से विदेश से आयात किया जाता था. लेकिन अब इसकी खेती भारत में ही की जाती है। आज हम कीवी खाने के फायदे के बारे में बात करेंगे. जो स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है।

कीवी में भरपूर मात्रा विटामिन होता है
कीवी खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है. सिर्फ इतना ही नहीं ब्लड सर्कुलेशन बहुत अच्छा होता है. शरीर में जोड़ों के दर्द और दूसरे अंगों में होने वाली दर्द भी ठीक हो जाती है। कीवी खाने से आंखों को काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है.इससे भरपूर मात्रा में विटामिन मिलता है।

कीवी में होता है ये भरपूर गुण
कीवी में मैग्नीशियम, पोटाशियम और विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है. कीवी में विटामिन 6 और आयरन काफी ज्यादा भरपूर मात्रा में मिलता है। इसे खाने से कमजोरी दूर हो जाती है. साथ ही अगर किसी व्यक्ति के शरीर में खून की कमी है तो कीवी के खाने से दूर हो जाती है. कई लोगों के साथ ऐसा होता है थोड़ी सी चोट लगने के बाद शरीर काला पड़ जाता है. ऐसे में यह स्थिति आयरन की कमी को दर्शाता है. कीवी खाने से इस तरह की परेशानियां दूर हो जाती है।

कीवी इन विटामिन से भरपूर है
कीवी बेहद पौष्टिक फ्रूट है. इसमें विटामिन ए, बी, सी,के और विटामिन बी 6 पाया जाता है. इतना ही नही इसमें ढेर सारा फाइबर, जिंक, फास्फोरस और मैग्नीशियम भी पाया जाता है जो शरीर को मजबूत बनाने के लिए बेहद जरूरी कहे जाते हैं. कीवी में पाए जाने वाले एंटी ऑक्सिडेंट शरीर में फ्री रेडिकल्स को बढऩे से रोकते हैं जिससे कई बीमारियां दूर रहती हैं।

बदलते मौसम में जब बीमारी के चलते शरीर में प्लेटलेट्स कम हो जाते हैं तो कीवी फल का सेवन बहुत कारगर साबित होता है. रोज कीवी के सेवन से शरीर में प्लेटलेट्स बढ़ जाते हैं।

जिन लोगों को नींद नहीं आती, उनके लिए कीवी बहुत ही शानदार फल है. इसमें पाया जाने वाला सेरोटोनिन अच्छी नींद लाने में मदद करता है और इसके सेवन से दिमाग भी शांत औऱ रिलेक्स महसूस करता है।

बीपी वाले को कीवी जरूर खाना चाहिए
जिन लोगों का ब्लड प्रेशर ज्यादा रहता है, उनको नियमित तौर पर कीवी का सेवन करना चाहिए. कीवी में ढेर सारा पोटेशियम पाया जाता है और इसके सेवन से बीपी कंट्रोल में रहता है और उच्च रक्तचाप के चलते होने वाली बीमारियां जैसे स्ट्रोक और हार्ट अटैक को भी दूर रखने में मदद मिलती है. कीवी में पाए जाने वाले पोटेशियम की मदद से शरीर में किडनी, दिल, कोशिकाएं और मांसपेशियों को सही से काम करने की ताकत मिलती है।

RELATED ARTICLES

अगर बच्चा बार-बार थकता और ज्यादा पानी पीता है तो रहें सतर्क, इन लक्षणों पर दें ध्यान

बच्चों की सेहत को लेकर छोटी-सी लापरवाही भी कई बार बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। खास बात यह है कि कुछ स्वास्थ्य...

स्वाइन फ्लू को लेकर बढ़ी चिंता, बुखार न हो तब भी इन संकेतों पर रहें सतर्क

देश के कई हिस्सों में इन दिनों इन्फ्लुएंजा-ए के H1N1 वायरस को लेकर चिंता बढ़ी हुई है। दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश,...

शुगर को काबू में रखने के लिए सिर्फ दवाइयां नहीं, सही खानपान भी जरूरी

डायबिटीज को नियंत्रित रखना सिर्फ दवाइयां लेने तक सीमित नहीं है। रोजाना की डाइट, खाने की मात्रा और भोजन का समय भी ब्लड शुगर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बेहतर तालमेल से आगे बढ़ेगा उत्तराखण्ड का विकास- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम...

अगर बच्चा बार-बार थकता और ज्यादा पानी पीता है तो रहें सतर्क, इन लक्षणों पर दें ध्यान

बच्चों की सेहत को लेकर छोटी-सी लापरवाही भी कई बार बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। खास बात यह है कि कुछ स्वास्थ्य...

‘हनुमान अंश’ ने रचा नया इतिहास, कमाई 120 करोड़ के पार

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का जलवा देखने को मिल रहा है। रिलीज के...

हर हुनरमंद युवा को मिलेगा अवसर, संसाधनों का अभाव नहीं बनेगा बाधा- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!