Sunday, August 9, 2026
Home स्वास्थ्य आम के साथ-साथ उसके पत्तों के भी होते हैं कई औषधीय लाभ,...

आम के साथ-साथ उसके पत्तों के भी होते हैं कई औषधीय लाभ, डाइट में करें शामिल

आम को फलों का राजा माना जाता है और इसका स्वाद लाजवाब होता है। हालांकि, काफी कम लोग इस बात से वाकिफ हैं कि आम के साथ-साथ उसके पत्ते भी कई औषधीय लाभों से समृद्ध होते हैं।आम के पत्तों के अर्क का उपयोग पारंपरिक चिकित्सा में मधुमेह, दस्त और अस्थमा सहित कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है।आम के मौसम के जाने से पहले उसके पत्तों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर ये 5 लाभ पाएं।

मधुमेह के इलाज में मददगार
आम की पत्तियों में एंथोसायनिडिन्स नामक फाइटोकेमिकल्स और टैनिन होते हैं, जो ब्लड शुगर के बढ़े हुए स्तर को कम कर सकते हैं। इनमें फाइटोकेमिकल्स मौजूद होते हैं, जो मधुमेह के उपचार में मदद करते हैं।इन पत्तियों में बीटा-टारैक्सेरोल नामक यौगिक होता है, जो इंसुलिन के साथ मिलकर ग्लूकोज को सक्रिय करता है और ग्लाइकोजन के संश्लेषण को बढ़ाता है। आम के पत्ते मधुमेह एंजियोपैथी और मधुमेह रेटिनोपैथी के इलाज में मदद करते हैं, जो मधुमेह की जटिलताएं हैं।

वजन रहता है नियंत्रित
आम के पत्तों में मैंगिफेरिन नामक यौगिक होता है, जो एडिपोनेक्टिन को सक्रिय करने में मदद करता है। एडिपोनेक्टिन एक तरह का प्रोटीन है, जो शरीर में वसा चयापचय और शर्करा को संतुलित करता है।अध्ययनों से पता चलाता है कि आम के पत्ते कोशिकाओं में वसा के संचय को रोकते हैं, जिससे मोटापा कम होने लगता है।आप आम के पत्तों को खान-पान का हिस्सा बनाकर अपना वजन घटा सकते हैं और उसे नियंत्रित भी रख सकते हैं।

किडनी की पथरी के उपचार में सहायक
आप अपनी डाइट में आम के पत्तों को शामिल करके किडनी की पथरी से छुटकारा पा सकते हैं। इन्हें रात भर पानी में भिगो के रख दें, फिर सुबह मिक्सी में पीसकर इनका पाउडर बना लें।इस पाउडर को सुबह-शाम पानी के साथ खाएं। ऐसा करने से किडनी की पथरी को तोडक़र शरीर से बाहर निकालने में मदद मिल सकती है।आप इन घरेलू नुस्खों की मदद से किडनी की पथरी का उपचार कर सकते हैं।

रक्तचाप होता है कम
आम के पत्तों में हाइपोटेंसिव गुण होते हैं, जिसका मतलब है कि ये रक्तचाप को कम करने में मदद कर सकते हैं। ये पत्ते रक्त वाहिकाओं को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।आप इन पत्तों से बनी हर्बल चाय पीकर रक्तचाप को नियंत्रित कर सकते हैं और बढ़ी हुई नसों का उपचार कर सकते हैं।आम के पत्तों की चाय बनाने के लिए पत्तों को कुछ देर पानी में उबालें। इसके बाद इन्हें छानकर पीएं।

पेट के लिए फायदेमंद
संपूर्ण स्वास्थ्य का समर्थन करते हुए निरोग रहने के लिए अपने पेट के स्वास्थ्य को दुरुस्त रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसा करने के लिए आप आम के पत्तों को आहार का हिस्सा बना सकते हैं।आम के पत्तों को रात भर गर्म पानी में भिगो दें और छानकर इसे रोजाना खाली पेट पीएं। इससे आपको कब्जी, दस्त और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।आप इन खाद्य पदार्थों से पाचन स्वास्थ्य को दुरुस्त रख सकते हैं।

RELATED ARTICLES

सांस फूलने की बार-बार शिकायत को न लें हल्के में, हृदय और फेफड़ों की बीमारी का हो सकता है इशारा

सीढ़ियां चढ़ते ही सांस फूलना, थोड़ी दूर चलते ही हांफने लगना या सामान्य काम करने के बाद भी सांस लेने में परेशानी होना कई...

क्या सोया चाप है सेहत के लिए फायदेमंद? जानें इसके लाभ और जोखिम

आज के समय में सोया चाप फास्ट फूड और रेस्टोरेंट मेन्यू का लोकप्रिय हिस्सा बन चुकी है। खासकर शाकाहारी लोगों के बीच इसे प्रोटीन...

वेट लॉस के लिए रोटी छोड़ें या नहीं? विशेषज्ञों ने बताया सच

अक्सर वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोग सबसे पहले अपनी डाइट से रोटी को बाहर कर देते हैं। उनका मानना होता है कि...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों पर डीएम डॉ. आशीष चौहान ने लिया जायजा

देहरादून-  जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में व्यवस्थाओं को...

पेंशन लाभार्थियों को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री ने जारी किए ₹146 करोड़ 32 लाख

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत 9लाख 87हजार 17 विभिन्न पेंशन लाभार्थियों को...

ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, जानें स्ट्रीमिंग डेट

कंगना रनौत स्टारर फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ अब सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पहुंचने के लिए तैयार है। जून 2026 में रिलीज हुई...

सांस फूलने की बार-बार शिकायत को न लें हल्के में, हृदय और फेफड़ों की बीमारी का हो सकता है इशारा

सीढ़ियां चढ़ते ही सांस फूलना, थोड़ी दूर चलते ही हांफने लगना या सामान्य काम करने के बाद भी सांस लेने में परेशानी होना कई...

Recent Comments