Sunday, October 25, 2026
Home स्वास्थ्य यूरिक एसिड बढ़ने पर बैंगन खा सकते हैं? जानें कौन सी सब्जियां...

यूरिक एसिड बढ़ने पर बैंगन खा सकते हैं? जानें कौन सी सब्जियां शरीर में प्यूरीन बढाती हैं

हाई यूरिक एसिड के मरीज को बारिश में कई सब्जियों से परहेज करना चाहिए. ये सब्जियां मानसून में शरीर में प्यूरीन बढ़ा सकती हैं. इससे जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है. जानिए क्या यूरिक एसिड में बैंगन खाया जा सकता है? डाइट में प्यूरीन से भरपूर सब्जियां और फूड आइटम शामिल करने से शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ सकती है।

वैसे तो यूरिक एसिड नैचुरल तरीके से शरीर से बाहर निकलता रहता है, लेकिन कई बार यूरिक एसिड अधिक होने पर यह क्रिस्टल के रूप में जोड़ों में जमा होने लगता है. इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं. क्रिस्टल के रूप में जमा यूरिक एसिड जोड़ों के दर्द का बड़ा कारण बनता है. इससे हाथ-पैरों में सूजन आ जाती है. ऐसे में डाइट से कुछ सब्जियां और फूड आइटम को हटा देना चाहिए क्योंकि यह प्यूोरीन बनाती है. मानसून में ऐसी कई सारी सब्जियां जो यूरिक एसिड को बढ़ा सकती है. आए जानें यूरिक एसिड में कौन सी सब्जियां नहीं खानी चाहिए.

यूरिक एसिड लेवल बढऩे पर इन सब्जियों से बचें

बैंगन- यूरिक एसिड के मरीज को बैंगन नहीं खाना चाहिए. बैंगन खाने से शरीर में प्यूरीन की मात्रा बढ़ सकती है. इससे आपको जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है. यूरिक एसिड के मरीज को बैंगन का ज्यादा नहीं खाना चाहिए।

मॉनसून में इन सब्जियों को खाने से बचना चाहिए

अरबी- अरबी भी मानसून की सब्जियों में शामिल है. अरबी खाने में भले ही स्वादिष्ट लगे, लेकिन यूरिक एसिड होने पर इस सब्जी को नहीं खाना चाहिए. अरबी खाने से शरीर में यूरिक एसिड बढ़ सकता है. जिससे आपको परेशानी हो सकती है।

पालक- हरी सब्जियों में पालक को बहुत फायदेमंद माना जाता है, लेकिन ज्यादा पालक खाने से यूरिक एसिड बढ़ जाता है. पालक में प्रोटीन और प्यूरीन दोनों होते हैं, जिससे सूजन और दर्द हो सकता है. इसलिए यूरिक एसिड में पालक नहीं खाना चाहिए।

गोभी- वैसे तो सर्दियों में फूलगोभी का सीजन होता है, लेकिन आजकल फूलगोभी पूरे साल मिलती है. हाई यूरिक एसिड वाले मरीजों को गोभी का सेवन नहीं करना चाहिए. गोभी में प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है. इसलिए यूरिक एसिड होने पर गोभी न खाएं।

मशरूम- मशरूम भी मानसून की सब्जियों में शामिल है. मशरूम भले ही स्वादिष्ट लगता हो, लेकिन हाई यूरिक एसिड वाले मरीजों को मशरूम से बचना चाहिए. मशरूम में प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है।

RELATED ARTICLES

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए केवल विटामिन C और D काफी नहीं, इन पोषक तत्वों पर भी दें ध्यान

शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर को वायरस, बैक्टीरिया...

देहरादून में डेंगू के मामलों में तेजी, 17 दिन में 304 मरीजों की पुष्टि

नई दिल्ली-  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डेंगू का डंक एक बार फिर तेजी से असर दिखा रहा है। अक्तूबर महीने में डेंगू के मामलों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!