Sunday, June 21, 2026
Home स्वास्थ्य प्रेगनेंसी के दौरान जरूर करें ये एक्सरसाइज, डिलीवरी में नहीं होगी कोई...

प्रेगनेंसी के दौरान जरूर करें ये एक्सरसाइज, डिलीवरी में नहीं होगी कोई परेशानी

आजकल के खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण नॉर्मल डिलीवर का रेट गिरता जा रहा है. नॉर्मल डिलीवरी में महिला जल्दी रिकवर हो जाती है। और शरीर में कम परेशानी होती है. नॉर्मल डिलीवरी हेल्थ के लिए सही रहती है. इसलिए शरीर को नॉर्मल डिलीवरी के लिए तैयार रखना चाहिए. इसके लिए आपको हम इस आर्टिकल में प्रेग्नेंसी के दौरान एक्सरसाइज करने के फायदे बताएंगे।

नॉर्मल डिलीवरी के लिए शरीर को करना पड़ता है तैयार
हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे कि प्रेग्नेंसी के दौरान एक्सरसाइज कब करना चाहिए? कितने घंटे एक्सरसाइज करना चाहिए. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रेग्नेंसी के तीसरे महिने में भी आप आराम से एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसके अलावा आप 7 महीने की शुरुआत में भी एक्सरसाइज कर सकते हैं. महीने की शुरुआत से लेकर डिलीवरी तक गिना जाता है. नॉर्मल डिलीवरी से पहले आपको अपने शरीर को तैयार करना होगा। इसके लिए एक्सरसाइज बेहद जरूरी है. कई मामलों में प्रेग्नेंसी के दौरान एक्सरसाइज करना काफी ज्यादा रिस्क रहता है. प्रेग्नेंसी के दौरान जब भी एक्सरसाइज करें तो अकेले नहीं करें  डॉक्टर की सलाह पर ही करें. क्योंकि काफी ज्यादा रिस्क बढ़ जाता है।

स्कवाट:  यह नॉर्मल डिलीवरी में काफी ज्यादा अच्छा होता है. यह एक्सरसाइज करने से पेल्विक मसल्स फ्लेक्सिबल होती है. जिससे नॉर्मल डिलीवरी हो जाती है. यह एक्सरसाइज करने के लिए आप दीवार का सहारा भी ले सकते हैं. हाथों को सीधा रखते हुए पैरों को खोलकर खड़े हो जाए. कूल्हे के बल हवा में बैठने का प्रयास करें. इसे 10 मिनट तक रोजाना करें।

कीगल:  कीगल एक्सरसाइज नॉर्मल डिलीवरी के लिए बेस्ट एक्सरसाइज है. इससे पेल्विक मसल्स फ्लेक्सिबल होता है. प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले तनाव को भी कम करता है. इसमें आरामदायक स्थिति में बैठे और आंखें बंद कर लें. यूरिन का प्रेशर बनाकर थोड़ी देर रखें. इसमें 3-5 सेकंड रहने की कोशिश करें।

बटरफ्लाई:  बटरफ्लाई तितली आसन को कहते हैं। इससे भी पेल्विक मसल्स मजबूत रहता है. जो नॉर्मल डिलीवरी के लिए अच्छा होता है. इसके लिए सबसे पहले फर्श बैठ जाएं और दोनों पैरों के पंजों से जोड़ लें. इस आसन को आप 10 मिनट तक कर सकते हैं।

योग और मेडिटेशन:  योग और मेडिटेशन के कारण लोग मानसिक तौर पर मजबूत बनते हैं. यह दिमाग को रिलैक्स करने का काम करती है. इससे स्ट्रेस भी कम होता है. इससे पीठ का दर्द और एंग्जायटी ठीक होती है।

वॉकिंग:  जो महिलाएं अपनी प्रेग्नेंसी के तीसरे महीने में है उन्हें आधे घंटे जरूर वॉक करना चाहिए. इससे उनकी मसल्स मजबूत होती है.  कई मामलों में डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए. क्योंकि हाई रिस्क में एक्सरसाइज नहीं करना चाहिए. क्योंकि यह खतरनाक साबित हो सकता है।

RELATED ARTICLES

वेट लॉस के लिए चावल से दूरी बनाना कितना फायदेमंद, एक्सपर्ट्स ने बताया

वजन घटाने और फिट रहने की चाह में कई लोग सबसे पहले अपनी डाइट से चावल को हटाने का फैसला करते हैं। आम धारणा...

गूंथे आटे को फ्रिज में रखना सही या गलत? स्वास्थ्य विशेषज्ञों से समझें

आजकल की व्यस्त जीवनशैली में लोग समय बचाने के लिए कई घरेलू उपाय अपनाते हैं। इनमें से एक आम आदत है पहले से आटा...

डायबिटीज कंट्रोल में करेला जूस कितना कारगर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

ब्लड शुगर की समस्या आज तेजी से बढ़ रही है और यह केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रह गई है। खराब जीवनशैली, असंतुलित खानपान...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देवभूमि को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में बढ़ रहे हैं ठोस कदम: मुख्यमंत्री

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भूपतवाला में आयोजित विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व...

अर्द्धकुंभ-2027 के विकास कार्यों की डीएम ने परखी प्रगति, महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी अर्द्धकुंभ मेला-2027 की तैयारियों के अंतर्गत...

सिनेमाघरों में रिलीज होते ही छाई ‘मां इंटी बंगारम’, जानिए ओपनिंग डे कलेक्शन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु की नई फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। एक्शन और...

वेट लॉस के लिए चावल से दूरी बनाना कितना फायदेमंद, एक्सपर्ट्स ने बताया

वजन घटाने और फिट रहने की चाह में कई लोग सबसे पहले अपनी डाइट से चावल को हटाने का फैसला करते हैं। आम धारणा...

Recent Comments