Sunday, October 25, 2026
Home उत्तराखंड जानिए आपको अपना चेहरा कितनी देर तक धोना चाहिए

जानिए आपको अपना चेहरा कितनी देर तक धोना चाहिए

चेहरे की देखभाल में सही तरीके से धोना बहुत जरूरी है. लेकिन क्या आपको पता है कि चेहरा कितनी देर तक धोना चाहिए? इस सवाल का जवाब जानकर आप चौंक जाएंगे. इससे आपकी त्वचा की गंदगी, तेल अच्छी तरह साफ हो जाती हैं और त्वचा की नमी भी बनी रहती है. ज्यादा देर तक चेहरा धोने से त्वचा रूखी हो सकती है. इसलिए, सही समय और तरीके से चेहरा धोना बहुत जरूरी है. जानिए कैसे करें अपने चेहरे की सही देखभाल।

चेहरा धोने का सही समय
डॉक्टरों और त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार, चेहरे को 30 से 60 सेकंड तक धोना सबसे अच्छा माना जाता है. इस समय में आपके चेहरे की गंदगी और तेल अच्छी तरह से साफ हो जाती हैं. इससे ज्यादा देर तक चेहरा धोने से त्वचा की नमी कम हो सकती है और इससे त्वचा रूखी हो सकती है।

ज्यादा देर तक धोने से नुकसान
अगर आप सोचते हैं कि चेहरा ज्यादा देर तक धोने से और भी साफ होगा, तो यह गलतफहमी है. ज्यादा देर तक चेहरा धोने से त्वचा की नेचुरल नमी खत्म हो सकती है और इससे त्वचा में जलन हो सकती है।

सही तरीके से चेहरा धोने के टिप्स

* डबल-क्लींजिंग: अगर आप पहले ऑयल क्लींजर से गंदगी, मेकअप और सनस्क्रीन हटाते हैं और फिर पानी आधारित क्लींजर से धोते हैं, तो 30 सेकंड काफी होते हैं।

* सिंगल क्लींजर: अगर आप सिर्फ एक क्लींजर का इस्तेमाल करते हैं, तो इसे चेहरे पर एक मिनट तक मसाज करें ताकि सारी गंदगी अच्छी तरह से साफ हो जाए।

* एक्सफोलिएटिंग क्लींजर: अगर आपके क्लींजर में एएचए, बीएचएया बेंज़ोयल पेरोक्साइड जैसे तत्व हैं, तो इसे 60 सेकंड तक लगाए रखें. इससे ये तत्व अपना काम सही से कर सकेंगे।

* सेंसिटिव स्किन के लिए : जिन लोगों की त्वचा बहुत नाजुक होती है, उन्हें हल्के क्लींजर का उपयोग करना चाहिए और दिन में केवल एक बार ही चेहरा धोना चाहिए।

* सामान्य त्वचा: बाकी लोगों के लिए दिन में दो बार चेहरा धोना सही है. सुबह धोने के लिए सौम्य क्लींजर का इस्तेमाल करें।

* सॉफ्ट मसाज: चेहरे को जोर से रगडऩे की बजाय, अपनी कोमल उंगलियों से क्लींजर लगाएं।

* पानी का उपयोग: क्लींजर लगाने से पहले अपने हाथों और चेहरे पर थोड़ा पानी लगा लें ताकि फॉर्मूला अच्छी तरह से घुल जाए।

* मॉइस्चराइजिंग: चेहरा धोने के बाद हमेशा मॉइस्चराइजर लगाएं।

* पानी का उपयोग: क्लींजर लगाने से पहले अपने हाथों और चेहरे पर थोड़ा पानी मिला लें ताकि फॉर्मूला अच्छी तरह से घुल जाए।

RELATED ARTICLES

पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ सीमांत क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं मजबूत करना प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

पिथौरागढ़ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पिथौरागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में जनपदवासियों को 284 करोड़ रुपये से अधिक की 67 विकास...

आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सफल धावकों का किया सम्मान

गुंजी /पिथौरागढ़ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जनपद पिथौरागढ़ के गुंजी में आयोजित आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में प्रतिभाग किया। इस...

मुख्यमंत्री ने सुनीं लोगों की शिकायतें, समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा

खटीमा – सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचकर हेलीपैड लोहियाहेड व कैंप कार्यालय में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ सीमांत क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं मजबूत करना प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

पिथौरागढ़ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पिथौरागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में जनपदवासियों को 284 करोड़ रुपये से अधिक की 67 विकास...

आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सफल धावकों का किया सम्मान

गुंजी /पिथौरागढ़ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जनपद पिथौरागढ़ के गुंजी में आयोजित आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में प्रतिभाग किया। इस...

मुख्यमंत्री ने सुनीं लोगों की शिकायतें, समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा

खटीमा – सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचकर हेलीपैड लोहियाहेड व कैंप कार्यालय में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर...

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!