Sunday, October 25, 2026
Home स्वास्थ्य सुबह उठते ही तुरंत लग जाती है भूख? तो हो सकती है...

सुबह उठते ही तुरंत लग जाती है भूख? तो हो सकती है इस गंभीर बीमारी के शुरुआती संकेत

रात में पेट भर खाना खाने के बाद जब आप सुबह उठते हैं और आपको फिर से तेज भूख लग जाती है? क्या यह सही है? इन सब के अलावा अगर गला सूखने के साथ कमजोरी होने लगती है तो फिर यह सही संकेत नहीं है. इस आर्टिकल के जरिए जानेंगे कि आखिर किन कारणों से शरीर का यह हाल होता है।

ब्लड शुगर लेवल से है कनेक्शन
कुछ लोगों के साथ अक्सर ऐसा होता है कि सुबह उठने के साथ ही भूख लग जाती है। लगता है जैसे पेट एकदम से खाली हो गया है. रात में भर पेट खाने के बाद भी सुबह पेट एकदम खाली लगता है. जैसे शरीर में कोई दम ही नहीं है. तो घबराएं नहीं आप एकलौते ऐसे व्यक्ति नहीं है जिसके साथ यह दिक्कत हो रही है। दरअसल, जब सुबह पेट खाली होता है तो थकावट और कमजोरी महसूस होती है. ऐसा होने के पीछ कई साइंटिफिकल रीजन है। दरअसल, ब्लड शुगर लेवल और हार्मोन के उतार-चढ़ाव भूख लगने का कारण है।

सुबह उठते ही भूख लगने के कारण
जब आप रात में खाना खाते हैं तो अचानक से ब्लड में शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है। लेकिन कुछ वक्त के बाद खाना पचने के साथ धीरे-धीरे कम होने लगता है। शुगर लेवल कम होते ही वापस भूख लगने लगती है. रात में खाने में अगर आप ज्यादा मात्रा में नमक खाएंगे तो शरीर में पानी की कमी होने लगती है। जिसके कारण प्यास ज्यादा लगती है और तेज भूख भी लगती है।

सुबह उठते ही 2 ग्लास पानी जरूर पीना चाहिए
एक रिपोर्ट के मुताबिक रात में खाने खाने के बाद पेनक्रियाज में ज्यादा इंसुलिन बनता है. ज्यादा इंसुलिन ब्लड के शुगर लेवल को कम कर देता है. वहीं रात में अगर आप ज्यादा सोडियम खाते हैं शरीर में पानी की कमी होने लगती है. जो आगे जाकर भूख के रूप में बदल जाता है. सुबह उठते ही कम से कम 2 ग्लास पानी जरूर पीना चाहिए।

रात में जल्दी खाना क्यों है जरूरी?
सुबह उठते ही भूख लगना कोई बीमारी नहीं है बल्कि इसके साइंटिफिक कारण है. सुबह उठने के साथ ही भूख न लगे इसलिए आपको इन चीजों का खास ख्याल रखना चाहिए। सबसे पहले देर रात खाना न खाएं. अगर आपको ऐसी आदत है तो बिल्कुल छोड़ दें. क्योंकि यह आपकी सेहत के लिए बहुत खतरनाक है. आपको सोने से 2 घंटे पहले खाना खा लेना चाहिए. इससे आपके खाने आसानी से पच जाते हैं. इससे आपको सुबह उठते ही भूख लगने की दिक्कत नहीं होगी।

खाना खाने के बाद आधे घंटे वॉक जरूर करना चाहिए. खाना खाने के बाद टहलने से खाना आसानी से पच जाता है. साथ ही साथ यह आपके पाचन तंत्र कते लिए भी बहुत अच्छा होता है. कोशिश करनी चाहिए कि रात में जल्दी खा लें इससे आपकी पाचन से जुड़ी समस्या नहीं होगी।

RELATED ARTICLES

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए केवल विटामिन C और D काफी नहीं, इन पोषक तत्वों पर भी दें ध्यान

शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर को वायरस, बैक्टीरिया...

देहरादून में डेंगू के मामलों में तेजी, 17 दिन में 304 मरीजों की पुष्टि

नई दिल्ली-  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डेंगू का डंक एक बार फिर तेजी से असर दिखा रहा है। अक्तूबर महीने में डेंगू के मामलों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!