Sunday, March 8, 2026
Home स्वास्थ्य अक्सर पैर और कमर में रहता है दर्द तो हो सकती है...

अक्सर पैर और कमर में रहता है दर्द तो हो सकती है इस विटामिन की भारी कमी

औरतों को अक्सर कमर और पैर में दर्द की शिकायत होती है. ज्यादा देर तक बैठने या खड़े होकर काम करने के कारण औरतों को हड्डियों में अक्सर दर्द होता है. इसका सबसे बड़ा कारण है शरीर में विटामिन डी और पोषक तत्वों की कमी. उम्र बढऩे के साथ-साथ शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगती है जिसका असर हड्डियों पर पड़ता है।

शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर क्या-क्या हो सकता है?
शरीर में विटामिन डी की कमी होने के कारण हड्डियों को दर्द, जोड़ों में दर्द और हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा काफी ज्यादा बढ़ता है. प्रेग्नेंसी के बाद खासतौर पर महिलाएं कमजोर हो जाती हैं. इसके कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है.  विटामिन डी की कमी होने पर शरीर पर साफ लक्षण दिखाई देते हैं. आप इनकी लक्षणों की पहचान करके इससे ऐसे ठीक कर सकते हैं.

विटामिन डी के कारण क्या-क्या दिक्कत हो सकती है

कई रिसर्च यह बात सामने आई है कि विटामिन डी की कमी के कारण हार्ट फेल होने की संभावना बढ़ जाती है. हार्ट फेल, हार्ट अटैक, स्ट्रोक, डायबिटीज के साथ बीपी जैसी गंभीर बीमारी का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है. प्रेग्नेंसी में विटामिन डी की कमी होने से प्री एक्लेप्सिया, गेस्टेशनल डायबिटिज का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है. इसके कारण हड्डियां कमजोर होकर टूटने की संभावना हो जाती है.

जब एक महिला के शरीर में विटामिन डी की कमी होती है ऐसे दिखते हैं लक्षण

बीमार पडऩा
शरीर में विटामिन डी की कमी का सीधा असर इम्युनिटी पर पड़ता है. जिन महिलाओं के शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगती है वह जल्दी-जल्दी बीमारी पड़ती हैं. उनके शरीर पर कोई भी वायरस और बैक्टीरिया बहुत जल्दी हमला करता है. उन्हें सर्दी-खांसी और जुकाम, बुखार भी काफी ज्यादा होता है.

हड्डी में दर्द
विटामिन डी की कमी के कारण हड्डियां कमजोर हो जाती है. हड्डियों को मजबूत रखने के लिए  कैल्शियम और विटामिन डी की जरूरत पड़ती है. विटामिन डी के कारण बोन डेंसिटी भी कम होती है. जिससे हड्डियों के टूटने का खतरा कम होता है.

थकान और कमजोरी
उम्र बढऩे के साथ-साथ महिलाओं को थकान और कमजोरी होने लगती है. ऐसे वक्त में विटामिन डी की बहुत जरूरत पड़ती है. विटामिन डी की कमी होने पर शरीर में ब्लड का शुगर लेवल भी कम होने लगता है.

जख्म भरने में देरी
अगर किसी महिला के शरीर में विटामिन डी की कमी है तो चोट लगने पर जख्म जल्दी भरता नहीं है. अगर कोई रिकवरी या सर्जरी हुई है तो वैसे लोगों विटामिन डी की बेहद जरूरी होती है.

विटामिन डी कमी कैसे पूरी करें
भारत में ज्यादातर लोग विटामिन डी की कमी से जूझ रहे हैं. खासतौर पर महिलाएं विटामिन डी की कमी को जोखिम उठा रही है. विटामिन डी के लिए सबसे जरूरी है सुबह की धूप. अगर शरीर को धूप नहीं लग रही है तो आप विटामिन डी से भरपूर खाना खाएं. जैसे- सीफूड, प्लांट बेस्ड फूड, डेयरी प्रोडक्ट, अंडा और संतरा।

RELATED ARTICLES

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

युवा और बच्चे भी हो रहे सुनने की परेशानी का शिकार, जानिए क्या हैं कारण

आमतौर पर यह माना जाता है कि सुनने की क्षमता उम्र बढ़ने के साथ कम होती है, लेकिन अब यह समस्या केवल बुजुर्गों तक...

रंगों की होली में कॉन्टैक्ट लेंस से बढ़ सकता है आंखों का खतरा, समझें नुकसान

होली के रंगों के साथ मस्ती करना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन इस उत्साह में अक्सर लोग अपनी आंखों की सुरक्षा को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments