Monday, September 7, 2026
Home राष्ट्रीय G7 Summit में हिस्सा लेकर इटली से भारत लौटे पीएम मोदी, जो...

G7 Summit में हिस्सा लेकर इटली से भारत लौटे पीएम मोदी, जो बाइडन से जॉर्डन के किंग तक इन नेताओं से की मुलाकात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 जून जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद ब्रिंडिसि हवाई अड्डे से भारत के लिए रवाना हो गए हैं. शिखर सम्मेलन 13-15 जून तक इटली के अपुलीया में शानदार बोर्गो इग्नाज़िया रिसॉर्ट में हो रहा है. पीएम मोदी इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया भर के नेताओं से मुलाकात की. जी7 समिट इटली में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन से मुलाकात की, जिसका जिक्र ट्विटर पर किया. पीएम मोदी ने एक्स पर कहा, “@POTUS @JoeBiden से मिलना हमेशा खुशी की बात है.

भारत और अमेरिका वैश्विक भलाई के लिए मिलकर काम करते रहेंगे. इससे पहले, पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी के प्रमुख पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ भी चर्चा की. जानिए पीएम और किन किन विश्व के नेताओं से मिले.

फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रॉन ने पीएम मोदी के साथ अपनी मुलाकात के बारे में एक्स पर एक पोस्ट में कहा, जी7 में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मैंने ऊर्जा, रक्षा, अनुसंधान और संस्कृति के क्षेत्र में भारत और फ्रांस को एकजुट करने वाली रणनीतिक साझेदारी के मुख्य मुद्दों पर चर्चा की.

दोनों नेताओं ने रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की. चर्चा के दौरान भारत और फ्रांस के बीच सांस्कृतिक संबंधों का भी जश्न मनाया गया. एक साल में पीएम मोदी की राष्ट्रपति मैक्रों से यह चौथी मुलाकात थी. जी7 शिखर सम्मेलन से इतर पीएम मोदी ने यूके के पीएम ऋषि सुनक और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से भी मुलाकात की.

G7 शिखर सम्मेलन से इतर, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात, ब्राजील और जॉर्डन के नेताओं के साथ बातचीत की और उनके साथ कैमरे के लिए पोज़ दिया. पीएम मोदी ने तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन, यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा के साथ “आनंददायक बातचीत” की. चारों नेताओं ने कैमरे के सामने पोज़ भी दिया और शिखर सम्मेलन में एक तस्वीर भी क्लिक की, जिसे पीएम मोदी ने एक्स पर साझा करते हुए कहा, “इटली में बातचीत जारी है.

पीएम मोदी ने जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय से भी मुलाकात की. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, जी7 शिखर सम्मेलन के मौके पर किंगअब्दुल्ला द्वितीय से मुलाकात हुई. भारत जॉर्डन के साथ मजबूत संबंधों को महत्व देता है.

ग्रुप ऑफ सेवन (जी7) के 50वें शिखर सम्मेलन में इटली यूरोपीय संघ में भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है, जिसका द्विपक्षीय व्यापार वर्तमान में 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर है. G7 शिखर सम्मेलन में भारत की 11वीं और पीएम मोदी की लगातार पांचवीं भागीदारी थी.

RELATED ARTICLES

दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, 14 दिनों में 433 नए केस सामने आए

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मानसून के बीच स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस साल अब तक 1,777...

बारिश के मौसम में स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्कता बढ़ी, IMA ने जारी की जरूरी गाइडलाइन

नई दिल्ली। मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) ने बुधवार को...

कॉमनवेल्थ विजेताओं का हुआ सम्मान, खिलाड़ियों को अकादमी खोलकर प्रतिभाएं तराशने की सलाह

मांडविया बोले- पदक के साथ नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को भी तैयार करें चैंपियंस नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!