Monday, September 7, 2026
Home स्वास्थ्य फिट रहने के लिए रोजाना करें मिनी वॉक, जानें इसके फायदे और...

फिट रहने के लिए रोजाना करें मिनी वॉक, जानें इसके फायदे और सही टाइमिंग

हर दिन वॉक करना सेहतमंद रहने का सबसे खास तरीका है. फिट रहने के लिए काफी अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है। हालांकि, आजकल दिनचर्या और शेड्यूल इस तरह का हो गया है कि लोगों के पास टहलने तक का समय नहीं है. ऐसे लोग मिनी वॉक कर खुद को फिट रख सकते हैं। हर दिन 2 मिनट से 5-10 मिनट का वॉक कर बेनिफिट्स पा सकते हैं. मिनी वॉक से वजन तो तेजी से कम होता है, दिल की सेहत भी बेहतर बनी रहती है. इससे डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल जैसी खतरनाक बीमारियों का रिस्क भी कम होता है। आइए जानते हैं इसके फायदे…

कब-कब मिनी वॉक करना चाहिए
ऐसे लोग जिनके पास समय कम है और दिनभर बिजी रहते हैं. वे मिनी वॉक के लिए 5-10 मिनट आसानी से निकाल सकते हैं. सुबह के वक्त 10 मिनट की तेज वॉक कर सकते हैं. आप चाहें तो ऑफिस के अंदर भी इसे कर सकते हैं. ब्रेकफास्ट के बाद एक राउंड भी लगा सकते हैं. अगर घर पर फोन से बात कर रहे हैं और लंबी बातचीत चले तो वॉक कर सकते हैं।

दफ्तर में लगाएं राउंड
दफ्तर में हर 1 घंटे में 5 मिनट के लिए वॉक ब्रेक लेना फायदेमंद हो सकता है. दिन के खाना खाने के बाद 5 मिनट का मिनी वॉक भी फायदेमंद हो सकता है. दोपहर-रात में खाने के बाद जरूर टहलने जाएं. इससे काफी बेनिफिट्स मिल सकते हैं।

मिनी वॉक कितनी देर करें
दिन में मिनी वॉक की शुरुआत में 10 मिनट तक टहल सकते हैं. मिनी वॉक के जरिए हफ्ते में कम से कम 150 मिनट जरूर टहलें. अगर इसे हर हफ्ते 10 मिनट भी बढ़ाएं तो तो गजब के फायदे मिल सकते हैं. इसके बाद ब्रिस्क वॉक कर सकते हैं. मतलब अपनी वॉक को तेज कर सेहतमंद बन सकते हैं।

शुरुआत करने के पाँच आसान तरीके:
* छोटी शुरुआत करें. प्रतिदिन 5 से 10 मिनट पैदल चलने की दिनचर्या बनाएँ, उदाहरण के लिए, अपने आने जाने के दौरान ट्रेन या बस से एक स्टॉप पहले उतर जाएं और छोटी वॉक करें।

* धीरे-धीरे अपना वाकिंग टाइम बढ़ाएं. हर हफ़्ते एक या दो मिनट और जोड़ते जाएं जब तक कि आप आराम से हफ़्ते में 150 मिनट तक चलने में सक्षम न हो जाएं।

* लंबे समय तक ऑफिस में बैठे रहने के बीच कैंटीन जाने या फिर चाय पीने के बहाने उठे और कुछ खाते हुए भी वॉक करें. ऐसा करने से हाथ पैरों का मूवमेंट होता रहेगा और छोटी सी वॉक भी हो जाएगी।

* अच्छे ट्रैक्शन वाले सपोर्टिव स्नीकर्स पहनें।

* इसे मज़ेदार बनाएँ. वॉकिंग ग्रुप में शामिल होने पर विचार करें, खासकर अगर आपको प्रोत्साहन की ज़रूरत है।

RELATED ARTICLES

स्वाइन फ्लू को लेकर बढ़ी चिंता, बुखार न हो तब भी इन संकेतों पर रहें सतर्क

देश के कई हिस्सों में इन दिनों इन्फ्लुएंजा-ए के H1N1 वायरस को लेकर चिंता बढ़ी हुई है। दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश,...

शुगर को काबू में रखने के लिए सिर्फ दवाइयां नहीं, सही खानपान भी जरूरी

डायबिटीज को नियंत्रित रखना सिर्फ दवाइयां लेने तक सीमित नहीं है। रोजाना की डाइट, खाने की मात्रा और भोजन का समय भी ब्लड शुगर...

सिगरेट का धुआं फेफड़ों के साथ किडनी के लिए भी खतरनाक, गंभीर बीमारियों का बढ़ सकता है जोखिम

धूम्रपान को अक्सर फेफड़ों की बीमारी और कैंसर से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन इसका असर शरीर के कई दूसरे महत्वपूर्ण अंगों पर भी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!