Sunday, October 25, 2026
Home स्वास्थ्य मखाने का इस तरह से करें इस्तेमाल, हफ्तेभर में कम होने लगेगी...

मखाने का इस तरह से करें इस्तेमाल, हफ्तेभर में कम होने लगेगी चर्बी

आजकल वजन घटाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं कर रहे हैं। कभी किटो से लेकर  इंटरमिटेंट फास्टिंग तक का सहारा ले रहे हैं। आज हम आपको कोई डाइटिंग नहीं बल्कि मखाने खाकर चर्बी घटाने का उपाय बताएंगे।

मखाने में होते हैं भरपूर पोषक तत्व
मखाना सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। पोषक तत्वों से भरपूर मखाने को अगर आप अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो इसके फायदे आपको हफ्तेभर में दिखाई देने लगेंगे. मखाने में भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. यही कारण है कि मखाने को सुपरफूड कहा जाता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक मखाने को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इससे हड्डियां मजबूत होने के साथ-साथ पाचन भी दुरुस्त होता है। आज हम बताएंगे कि आप मखाने को किस तरह से वजन घटाने में इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आपकी पेट की चर्बी हफ्तेभर में घट जाएगी। लटकता हुआ पेट तुरंत कम हो जाएगा। मखाने खाने के बाद भूख कम लगती है. जिसके कारण तेजी से वजन कम होने लगता है। आइए जानें मखाने का कैसे करना चाहिए इस्तेमाल।

मखाने खाने से कम होता है मोटापा
मखाना तेजी से वजन कम करता है। इसमें हाई फाइबर फूड होता है। अगर आप शाम की स्नैकिंग में मखाना खाते हैं तो इससे पेट भरा-भरा लगता है. साथ ही साथ मखाने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम होता है. जिसके कारण आपका मोटापा अपने आप कम होने लगता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मखाने में कैलोरी और फैट की मात्रा काफी ज्यादा कम होती है. यही वजह है कि मखाने खाने के बाद भूख कम लगती है। जिसकी वजह से आप ओवर ईटिंग से बचते हैं. अगर आप प्लेट भरकर भी मखाने खा लेते हैं तो इससे किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा। मखाने में गुड़ फैट की मात्रा काफी ज्यादा होती है. जो बेली फैट को कम करने में मदद करती है।

कम करना है वजन तो इस तरीके से खाएं मखाने
अगर वजन कम करना है तो आप मखाने को भुनकर खा सकते हैं। आप पहले इसे अच्छे से कड़ाही या माइक्रोवेव में रोस्ट कीजिए. और फिर आसानी से खा सकते हैं. इसमें एक चम्मच घी भी डाल सकते हैं। डाइटिंग के दौरान आप इस शाम या मॉर्निंग के चाय के वक्त आराम से खा सकते हैं. इससे आपका पेट भी भरा-भरा लगेगा और वजन भी आसानी से कम हो जाएगा।

शाम की स्नैकिंग के लिए मखाना चाट भी बना सकते हैं
अगर आपको चटपटे मखाने खाने का मन है तो आप इसका चाट भी बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक बाउल लें और उसमें 1 कोटरी भुने हुए मखाने डालें. फिर इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च डाल दें। इसमें थोड़ी सी भुनी हुई मूंगफली डालकर मिला लेंय सारी चीजों को अच्छे तरीके से मिला लें. इसमें थोड़ी सी काली मिर्च मिला दें. फिर इसमें पिसी हुई काली मिर्च, नींबू का रस और नमक मिलाएं। इस मखाने चाट को आप नाश्ते हो या स्नैक्स में आराम से खा सकते हैं. इससे आपकी क्रेविंग भी शांत हो जाएगी और पेट भरा-भरा भी लगेगा।

RELATED ARTICLES

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए केवल विटामिन C और D काफी नहीं, इन पोषक तत्वों पर भी दें ध्यान

शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर को वायरस, बैक्टीरिया...

देहरादून में डेंगू के मामलों में तेजी, 17 दिन में 304 मरीजों की पुष्टि

नई दिल्ली-  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डेंगू का डंक एक बार फिर तेजी से असर दिखा रहा है। अक्तूबर महीने में डेंगू के मामलों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!