Friday, April 24, 2026
Home स्वास्थ्य ज्यादा दूध पीना भी सेहत के लिए है खतरनाक, जानिए एक दिन...

ज्यादा दूध पीना भी सेहत के लिए है खतरनाक, जानिए एक दिन में कितना दूध पीना चाहिए

अक्सर घर के बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि दूध जरूर पीना चाहिए. इससे हड्डी मजबूत होती है. वहीं हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि दूध पीने से बाल, स्किन, हड्डी मजबूत होने के साथ शरीर को विटामिन डी, कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में मिलते हैं. डॉक्टर भी कहते हैं सभी को दूध पीना चाहिए. लेकिन कुछ लोगों के लिए दूध पीना काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है।

ज्यादा दूध पीने से हार्मोनल इंबैलेंस हो सकता है. दूध में फैट और कैलोरी बहुत होती है जिसके कारण तेजी से वजन बढ़ता है. इसमें काफी ज्यादा लैक्टोज पाया जाता है. जिसके कारण वजन बढ़ सकता है।

होने लगती हैं ये परेशानियां
रोजाना दूध पीने से पेट से जुड़ी गंभीर समस्या हो सकती है, जैसे- गैस, अपच, पेट फूलना, दस्त और कब्ज. दूध में बैड और गुड दोनों तरह की बैक्टीरिया पाई जाती है. इसलिए दोनों में बैलेंस बनाना बेहद जरूरी है।

पाचन से जुड़ी दिक्कत
ज्यादा दूध पीने से पाचन से जुड़ी कई सारी दिक्कतें हो सकती है. इसमें मौजूद लैक्टोस कई लोगों को पचती नहीं है. पाचन बिगडऩे लगती है. और बाद बैचेनी और उल्टी होती है।

स्किन से जुड़ी समस्याएं
अगर आपको स्किन एलर्जी की दिक्कत है तो आपको बिल्कुल भी दूध नहीं पीना चाहिए. इससे एक्ने, पिगमेंटेशन की समस्या हो सकती है. हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक स्किन की बीमारी से पीड़ति लोगों को दूध से कई तरह की बीमारी हो सकती है. साथ ही शरीर पर लाल चकत्ते निकल सकते हैं।

लिवर से जुड़ी परेशानी
जिन लोगों को लिवर की परेशानी है तो उन्हें भूल से भी दूध नहीं पीना चाहिए. दूध फैट से भरपूर होता है. साथ ही लिवर इसे ठीक से पचा नहीं पाता है. जिसके कारण लिवर में सूजन हो जाती है।

एक दिन में कितना दूध पियें
हर व्यक्ति को अपनी शारीरिक क्षमता के हिसाब से दूध पीना चाहिए, साथ ही उम्र और हाईट के हिसाब से दूध पीना चाहिए.
3 साल तक के उम्र वाले बच्चे – 300 से 500 मिलीलीटर दूध
4 से 10 साल तक की उम्र -400 से 600 मिलीलीटर दूध
11 साल से 18 साल तक उम्र-500 मिलीलीटर से 700 मिलीलीटर दूध
18 साल से ज्यादा उम्र-1 से 2 गिलास दूध

RELATED ARTICLES

थोड़ी सी चढ़ाई में ही सांस फूलती है? खानपान में करें ये बदलाव

आजकल कई लोग सीढ़ियां चढ़ते समय जल्दी थकान या सांस फूलने की शिकायत करते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक यह केवल बढ़ती उम्र का संकेत...

बच्चों की बढ़ती मोबाइल लत बन सकती है खतरा, जानिए इसके नुकसान

आज के दौर में मोबाइल फोन बच्चों के लिए खिलौना नहीं, बल्कि एक आदत बन चुका है। कई बच्चे ऐसे हैं जो बिना फोन...

अमरूद: पेट की दिक्कतों, डायबिटीज और सर्दी-जुकाम में फायदेमंद फल

आजकल बदलती लाइफस्टाइल और बढ़ती बीमारियों के बीच सही खानपान का चुनाव बेहद जरूरी हो गया है। खासकर डायबिटीज, सर्दी-जुकाम और पाचन संबंधी समस्याओं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

फर्जी वीडियो से चारधाम यात्रा को लेकर भ्रम फैलाया, आरोपी पर मुकदमा

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की चार धाम यात्रा सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। राज्य सरकार द्वारा यात्री...

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचे उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री धामी ने किया अभिवादन

देहरादून। देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ से ‘रूप दी रानी’ गाना लॉन्च

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी...

भक्ति और विश्वास के माहौल में केदारनाथ धाम के कपाट विधिपूर्वक खुले

रुद्रप्रयाग।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बने कपाट खुलने के दिव्य क्षणों के साक्षी हर हर महादेव, जय श्री केदार के उदघोष से प्रफुल्लित हुई...

Recent Comments