Monday, September 7, 2026
Home स्वास्थ्य अपनी डाइट में शामिल करें स्ट्रॉबेरी का जूस, मिलेंगे स्वस्थ त्वचा समेत...

अपनी डाइट में शामिल करें स्ट्रॉबेरी का जूस, मिलेंगे स्वस्थ त्वचा समेत ये स्वास्थ्य लाभ

गर्मियों में आप स्वस्थ जूस की तलाश कर रहे हैं तो स्टॉबेरी जूस को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। स्ट्रॉबेरी का जूस पोषण और स्वाद का बढिय़ा मिश्रण है, जो प्रतिरक्षा को बढ़ाता है और संपूर्ण स्वास्थ्य को बनाए रखता है।यह विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और पोटैशियम से भरपूर होता है। इसमें पानी की मात्रा भी अधिक होती है, जिसके चलते यह जूस शरीर को हाइड्रेटेड रखता है।आइए जानते हैं स्ट्रॉबेरी जूस से मिलने वाले स्वास्थ्य संबंधी लाभ।

वजन घटाने में करता है मदद
स्ट्रॉबेरी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और एलेजिक एसिड मौजूद होता है। ये दोनों खनिज अपने सूजन कम करने वाले गुणों और वजन घटाने से संबंधित हार्मोन को नियमित करने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं।स्ट्रॉबेरी के जूस का सेवन करने से शरीर में एडिपोनेक्टिन संश्लेषण को बढ़ावा मिलता है , जो वसा को जलाकर चयापचय में सुधार करता है।स्ट्रॉबेरी से बनी ये 5 रेसिपी खाकर बच्चों से लेकर बड़े भी खुश हो जाएंगे।

त्वचा में आता है निखार
स्ट्रॉबेरी का जूस पीना निखरी त्वचा पाने में आपकी मदद कर सकता है। इसमें पाया जाने वाला अल्फा-हाइड्रॉक्स एसिड त्वचा को प्राकृतिक तरीके से एक्सफोलिएट करने और मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में सहायक साबित होता है।साथ ही स्ट्रॉबेरी जूस में मौजूद सैलिसिलिक और एलेजिक एसिड मुंहासों, काले धब्बों और हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करने के लिए जाना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और सोडियम एस्कॉर्बिल फॉस्फेट के कारण त्वचा में निखार आता है।

स्वस्थ गर्भावस्था
गर्भवती महिलाओं के लिए स्ट्रॉबेरी जूस का सेवन बेहद फायदेमंद हो सकता है। यह जूस फोलेट का एक अच्छा स्रोत होता है, जो गर्भावस्था के दौरान माओं के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए जरूरी होता है।राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के अनुसार इसके सेवन से न्यूट्रल ट्यूब दोष को रोका जा सकता है, जो तंत्रिका का एक गंभीर जन्म दोष है।गर्भावस्था के दौरान इन चीजों को अपने पास जरूर रखें।

मानसिक स्वास्थ्य होता है दुरुस्त
अगर आपको रोजाना तनाव और चिंता महसूस होती है तो डाइट में स्ट्रॉबेरी का जूस जोडऩे से फायदा मिल सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट मस्तिष्क के ऊतकों को मुक्त कणों से बचाते हैं।इसके अलावा स्ट्रॉबेरी का जूस एंथोसायनिन से भरपूर होता है, जिसे पीने से मानसिक स्वास्थ्य को दुरुस्त किया जा सकता है। एक शोध में पाया गया है कि स्ट्रॉबेरी जूस के सेवन से लोगों की याददास्त और सोचने की शक्ति भी मजबूत होती है।

कोलेस्ट्रॉल होता है नियंत्रित
स्ट्रॉबेरी के जूस को खान-पान में शामिल करने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। एनआईएच के अनुसार, इसमें पेक्टिन नामक घुलनशील फाइबर होता है।यह फाइबर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है और दिल के स्वास्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। मेडिकल जर्नल मेटाबोलिज्म में प्रकाशित एक अध्ययन में बताया गया है कि स्ट्रॉबेरी खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकती है।स्ट्रॉबेरी खाना किडनी रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।

RELATED ARTICLES

स्वाइन फ्लू को लेकर बढ़ी चिंता, बुखार न हो तब भी इन संकेतों पर रहें सतर्क

देश के कई हिस्सों में इन दिनों इन्फ्लुएंजा-ए के H1N1 वायरस को लेकर चिंता बढ़ी हुई है। दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश,...

शुगर को काबू में रखने के लिए सिर्फ दवाइयां नहीं, सही खानपान भी जरूरी

डायबिटीज को नियंत्रित रखना सिर्फ दवाइयां लेने तक सीमित नहीं है। रोजाना की डाइट, खाने की मात्रा और भोजन का समय भी ब्लड शुगर...

सिगरेट का धुआं फेफड़ों के साथ किडनी के लिए भी खतरनाक, गंभीर बीमारियों का बढ़ सकता है जोखिम

धूम्रपान को अक्सर फेफड़ों की बीमारी और कैंसर से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन इसका असर शरीर के कई दूसरे महत्वपूर्ण अंगों पर भी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!