Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड टमाटर का ऐसे करें उपयोग चेहरे पर आएगा इंस्टेंट ग्लो, दाग धब्बों...

टमाटर का ऐसे करें उपयोग चेहरे पर आएगा इंस्टेंट ग्लो, दाग धब्बों से भी मिलेगा छुटकारा

चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए टमाटर बेस्ट ऑप्शन है. इसका उपयोग कर आप आसानी से अपने चेहरे को ग्लोइंग और मुलायम बना सकते हैं।

टमाटर की मदद से आप अपने चेहरे को चमकदार और बेदाग बना सकते हैं।

टमाटर हर घर के किचन में आसानी से मिल जाएगा लोग अक्सर इसका इस्तेमाल चटनी, सब्जी और सलाद के रूप में करते हैं. लेकिन इसका इस्तेमाल कर आप चेहरे को खूबसूरत बना सकते हैं. यह त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करता है. आइए जानते हैं इसके इस्तेमाल के बारे में।

टमाटर खाने में स्वादिष्ट होने के साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद होते हैं. आप टमाटर की मदद से फेस पैक बना सकते हैं. इसके लिए आपको टमाटर को पीसकर उसमें दही मिलना होगा. इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाएं, फिर धो लें।

टमाटर और शहद का फेस पैक भी चेहरे के लिए फायदेमंद हो सकता है, इसके लिए आपको पिसे हुए टमाटर में शहद को मिलाकर पेस्ट बनाना होगा. इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं, फिर 20 मिनट के बाद इसे धो लें।

आप ताजा टमाटर का रस निकालकर उसे सीधा चेहरे पर लगा सकते हैं, फिर 20 मिनट के बाद इसे धो ले. ऐसा करने से त्वचा हाइड्रेट रहेगी और चमकदार बनेगी. आप टमाटर की मदद से स्क्रब भी बना सकते हैं. इसके लिए आपको एक टमाटर को पीसकर, उसमें एक चम्मच बेसन मिलाकर पेस्ट बना लें।

इस पेस्ट को 5 मिनट तक लगाकर मसाज करें. इससे चेहरे की डेड स्क्रीन निकलेगी और त्वचा पर निखार आएगा. इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लोगों को इसके इस्तेमाल से एलर्जी हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो डॉक्टर की सलाह जरूर ले।

RELATED ARTICLES

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments