Friday, July 24, 2026
Home मनोरंजन छावा से विक्की कौशल की पहली झलक आई सामने, छत्रपति संभाजी महाराज...

छावा से विक्की कौशल की पहली झलक आई सामने, छत्रपति संभाजी महाराज बन मचाएंगे धमाल

एक्शन, पैट्रियॉटिक और कॉमेडी रोल्स में भी अपना हुनर साबित करने वाले विक्की कौशल सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग बना चुके हैं। वह एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल के बेटे हैं। इंडस्ट्री में कॉन्टैक्ट्स होने के बावजूद विक्की कौशल ने अपने दम पर पहचान बनाई।
साल 2023 में सैम बहादुर बन कर बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल ने धमाल मचा दिया था। मूवी ने डीसेंट कलेक्शन किया और विक्की को एक ऐसे एक्टर की लिस्ट में शामिल किया, जो किसी भी रोल को बारीकि से निभाना जानता हो। अब विक्की छावा के लिए तैयारी कर रहे हैं। इस मूवी की शूटिंग शुरू हो चुकी है। सेट से विक्की कौशल का लुक सामने आया है।

छावा में विक्की कौशल, मराठा रूलर छत्रपति संभाजी महाराज के रोल में होंगे। इस किरदार में फिट बैठने के लिए उन्होंने अपनी फिजीक पर बहुत काम किया है। दावा किया गया है कि विक्की इस रोल के लिए 25 किलो वजन बढ़ाने पर फोकस कर रहे हैं। छत्रपति संभाजी महाराज स्ट्रॉन्ग मैन थे। उनके शेर से लडक़र उसे मारने का किस्सा पॉपुलर है। विक्की कौशल स्क्रीन पर न सिर्फ मेकअप से उनके जैसा दिखना चाहते हैं, बल्कि बॉडी से भी वैसा लुक रखना चाहते हैं।

ट्विटर पर छावा के सेट से विक्की कौशल की छत्रपति संभाजी महाराज के लुक में कुछ फोटो सामने आई हैं। इस लुक में विक्की लंबे बाल और दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। माथे पर चंदन और गले में रुद्राक्ष की माला पहने विक्की, छत्रपति संभाजी महाराज के लुक में पूरी तरह से रंगे नजर आ रहे हैं। लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनने वाली छावा रश्मिका मंदाना और विक्की कौशल की साथ में पहली फिल्म होगी। रश्मिका का रोल विक्की की पत्नी (येसूबाई भोसले) का होगा।

RELATED ARTICLES

मार्वल फैंस का इंतजार खत्म, ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का ट्रेलर आया सामने

मार्वल स्टूडियोज़ ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का पहला ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर में एक बार फिर मार्वल यूनिवर्स के कई...

सिनेमाघरों में छाई ‘धमाल 4’, पहले सप्ताह में 90 करोड़ से ज्यादा की कमाई

कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है। शुरुआती वीकेंड में शानदार प्रदर्शन के बाद फिल्म की रफ्तार वीकडेज...

‘इश्कनामा’ का ट्रेलर आया सामने, शहनाज गिल और जय रंधावा की जोड़ी ने जीता दिल

अभिनेत्री शहनाज गिल और अभिनेता जय रंधावा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म एक ऐसी प्रेम कहानी को पर्दे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक शेष कार्य निपटाने के निर्देश दिए

पौड़ी:  आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा...

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के निर्णय का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने...

‘द स्कैम-लीक्ड’ का दमदार टीजर आउट, छात्रों के संघर्ष और पेपर लीक का दर्द आएगा नजर

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक...

श्रमिक कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री धामी

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए अनेक नई कल्याणकारी...

Recent Comments