Friday, April 24, 2026
Home स्वास्थ्य बच्चों की ग्रोथ में मोबाइल है बड़ा रुकावट, रहना होगा सावधान

बच्चों की ग्रोथ में मोबाइल है बड़ा रुकावट, रहना होगा सावधान

आज के डिजिटल युग में मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है. बच्चों के हाथों में भी अक्सर मोबाइल दिख जाता है. चाहे खेलने के लिए हो या पढ़ाई के लिए, मोबाइल का उपयोग बढ़ता जा रहा है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इसके अधिक उपयोग से बच्चों की शारीरिक और मानसिक विकास पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है? आइए जानते हैं यहां..

शारीरिक विकास में बाधा
मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करने से बच्चों में कई समस्याएं आ सकती हैं. पहली समस्या नींद की कमी है. जब बच्चे देर रात तक मोबाइल चलाते हैं, तो उन्हें सही समय पर नींद नहीं आती, और उनका शरीर और दिमाग ठीक से आराम नहीं कर पाता. इसके अलावा, ज्यादा समय तक स्क्रीन देखने से आंखों में जलन और धुंधलापन हो सकता है. फिर, लगातार बैठे रहने से उनकी मांसपेशियों में अकडऩ आ जाती है. ये सभी चीजें मिलकर बच्चों के हेल्थ और विकास को प्रभावित करती हैं।

मानसिक प्रभाव पड़ता है
जब बच्चे अधिक समय तक मोबाइल पर गेम खेलते हैं या वीडियो देखते हैं, तो उनकी एकाग्रता और सीखने की गति में कमी आ सकती है. इससे उनके स्कूल की पढ़ाई पर भी बुरा असर पड़ता है. बच्चे जब लगातार स्क्रीन देखते हैं तो उनका मन भटकने लगता है और वे पढ़ाई में ध्यान नहीं लगा पाते. इसलिए जरूरी है कि मोबाइल का उपयोग सीमित किया जाए।

सामाजिक प्रभाव
बच्चे जब मोबाइल पर ज्यादा समय बिताते हैं, तो उनका असली दुनिया से संपर्क कम हो जाता है. इससे उन्हें नए दोस्त बनाने में दिक्कत हो सकती है क्योंकि वे लोगों से बातचीत में हिचकिचाते हैं. सामाजिक ज्ञान जैसे कि टीम में काम करना, संवाद करना और समझदारी से पेश आना भी कम हो सकते हैं. इसलिए मोबाइल का इस्तेमाल कम करके बच्चों को खुले में खेलने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

जानें उपाय

*समय सीमा निर्धारित करें: पेरेंट्स को चाहिए कि वे बच्चों के मोबाइल उपयोग के लिए समय सीमा तय करें और उसका सख्ती से पालन कराएं।

*शारीरिक गतिविधियां बढ़ाएं: बच्चों को बाहरी खेलों और अन्य शारीरिक गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करें।

*सीखने के वैकल्पिक तरीके: बच्चों को पढ़ाई के लिए अन्य संसाधनों का उपयोग करने के लिए उत्साहित करें, जैसे कि किताबें और कोई खेल।

RELATED ARTICLES

थोड़ी सी चढ़ाई में ही सांस फूलती है? खानपान में करें ये बदलाव

आजकल कई लोग सीढ़ियां चढ़ते समय जल्दी थकान या सांस फूलने की शिकायत करते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक यह केवल बढ़ती उम्र का संकेत...

बच्चों की बढ़ती मोबाइल लत बन सकती है खतरा, जानिए इसके नुकसान

आज के दौर में मोबाइल फोन बच्चों के लिए खिलौना नहीं, बल्कि एक आदत बन चुका है। कई बच्चे ऐसे हैं जो बिना फोन...

अमरूद: पेट की दिक्कतों, डायबिटीज और सर्दी-जुकाम में फायदेमंद फल

आजकल बदलती लाइफस्टाइल और बढ़ती बीमारियों के बीच सही खानपान का चुनाव बेहद जरूरी हो गया है। खासकर डायबिटीज, सर्दी-जुकाम और पाचन संबंधी समस्याओं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम स्वराज...

महिला जन आक्रोश रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, देहरादून में जुटी भीड़

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी में शुक्रवार को महिला जन आक्रोश रैली के माध्यम से मातृशक्ति की आवाज बुलंद नजर आई। परेड ग्राउंड में आयोजित इस...

टिहरी सड़क दुर्घटना पर पीएम मोदी ने व्यक्त किया दुःख

टिहरी गढ़वाल। टिहरी जनपद में हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की...

एआई की मदद से बनी ‘द्रोणाचार्य’ फिल्म का ट्रेलर लॉन्च

एआई तकनीक से तैयार की गई नई फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता...

Recent Comments