Monday, September 7, 2026
Home स्वास्थ्य नींबू का रस सीधे चेहरे पर लगाएंगे तो हो सकती है ये...

नींबू का रस सीधे चेहरे पर लगाएंगे तो हो सकती है ये दिक्कतें, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है, यह त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माना गया है. लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो नींबू के रस को सीधा चेहरे पर लगा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इसको सीधा चेहरे पर लगाने से क्या होता है? अगर नहीं तो ये खबर आपके लिए है, आज हम आपको बताएंगे कि नींबू के रस को सीधे चेहरे पर लगाने से स्किन को खतरनाक नुकसान हो सकता है। आईए जानते हैं इसके नुकसान के बारे में।

नींबू का रस सीधे चेहरे पर लगाना सही?
नींबू का रस सीधे चेहरे पर लगाने से त्वचा पर जलन, लालिमा और सूखापन, जैसी परेशानी होने लगती है. इसके अलावा अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो नींबू का रस एलर्जी पैदा कर सकता है। नींबू का रस त्वचा को सूर्य के लिए संवेदनशील बना सकता है।
जिससे सनबर्न का खतरा और अधिक बढ़ जाता है। इसके अलावा नींबू का रस सीधे चेहरे पर लगाने से त्वचा का रंग हल्का पड़ता है साथ ही त्वचा ऑयली होने लगती है, जिससे पिंपल्स होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

नींबू का इस्तेमाल
नींबू का इस्तेमाल आप कुछ चीजों के साथ मिलाकर कर सकते हैं, जैसे नींबू के रस को पानी या एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर पतला कर लें फिर इसे अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। आप नींबू के रस को बेसन फेस पैक में शामिल कर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।
इसके अलावा जब भी आप नींबू को किसी चीज के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाते हैं, तो ध्यान रहे इसका इस्तेमाल करने के बाद सनस्क्रीन या मॉइश्चराइजर अपने चेहरे पर जरूर लगाए. आप सप्ताह में एक से दो बार नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान
अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो नींबू का उपयोग करने से बचे। जब भी आप नींबू को किसी चीज के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाते हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें. कुछ लोगों को नींबू का इस्तेमाल करने से एलर्जी, लाल दाने जैसी समस्या हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें और नींबू का इस्तेमाल करना बंद कर दें।

RELATED ARTICLES

स्वाइन फ्लू को लेकर बढ़ी चिंता, बुखार न हो तब भी इन संकेतों पर रहें सतर्क

देश के कई हिस्सों में इन दिनों इन्फ्लुएंजा-ए के H1N1 वायरस को लेकर चिंता बढ़ी हुई है। दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश,...

शुगर को काबू में रखने के लिए सिर्फ दवाइयां नहीं, सही खानपान भी जरूरी

डायबिटीज को नियंत्रित रखना सिर्फ दवाइयां लेने तक सीमित नहीं है। रोजाना की डाइट, खाने की मात्रा और भोजन का समय भी ब्लड शुगर...

सिगरेट का धुआं फेफड़ों के साथ किडनी के लिए भी खतरनाक, गंभीर बीमारियों का बढ़ सकता है जोखिम

धूम्रपान को अक्सर फेफड़ों की बीमारी और कैंसर से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन इसका असर शरीर के कई दूसरे महत्वपूर्ण अंगों पर भी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!