Monday, September 7, 2026
Home उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024-  आज शाम पांच बजे से थम जाएगा चुनाव प्रचार...

लोकसभा चुनाव 2024-  आज शाम पांच बजे से थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर 

हो जाएगी शराबबंदी लागू

सभी सीमाएं भी कर दी जाएंगी सील

देहरादून। लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार की शाम यानि आज पांच बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। सभी सीमाएं सील हो जाएंगी। शराबबंदी लागू हो जाएगी। उधर, चुनाव आयोग ने अति दुर्गम मतदेय स्थलों के लिए मंगलवार को 12 पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस बार अब तक 16 करोड़ रुपये से ऊपर शराब, नशा सामग्री, नकदी पकड़ी गई है। राज्य में 19 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इसके लिए मतदान समाप्ति से 48 घंटे पहले यानी 17 अप्रैल की शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार का सिलसिला थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी डोर-टु-डोर प्रचार कर सकेंगे।

उत्तराखंड से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं भी शाम पांच बजे से सील हो जाएंगी। अंतरराष्ट्रीय सीमाएं प्रदेश के ऊधम सिंह नगर, चंपावत, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और चमोली जिलों से लगी हुई हैं। वहीं, 17 अप्रैल शाम पांच बजे से 19 अप्रैल को मतदान संपन्न होने तक उत्तराखंड में शराब बंदी यानी ड्राई डे होगा। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया, मंगलवार को दूरस्थ मतदान केंद्रों के लिए 12 पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं।

इनमें 11 पोलिंग पार्टी उत्तरकाशी जिले और एक पिथौरागढ़ की है। इन सभी पोलिंग पार्टियों ने पोल डे मॉनिटरिंग सिस्टम (पीडीएमएस) पोर्टल पर पंजीकरण की कार्रवाई और प्रस्थान की सूचना उपलब्ध करा दी है।

RELATED ARTICLES

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बेहतर तालमेल से आगे बढ़ेगा उत्तराखण्ड का विकास- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम...

हर हुनरमंद युवा को मिलेगा अवसर, संसाधनों का अभाव नहीं बनेगा बाधा- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के...

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बेहतर तालमेल से आगे बढ़ेगा उत्तराखण्ड का विकास- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम...

अगर बच्चा बार-बार थकता और ज्यादा पानी पीता है तो रहें सतर्क, इन लक्षणों पर दें ध्यान

बच्चों की सेहत को लेकर छोटी-सी लापरवाही भी कई बार बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। खास बात यह है कि कुछ स्वास्थ्य...

‘हनुमान अंश’ ने रचा नया इतिहास, कमाई 120 करोड़ के पार

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का जलवा देखने को मिल रहा है। रिलीज के...

हर हुनरमंद युवा को मिलेगा अवसर, संसाधनों का अभाव नहीं बनेगा बाधा- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!