Sunday, October 25, 2026
Home उत्तराखंड आरोप- आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत पर निर्वाचन आयोग मौन

आरोप- आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत पर निर्वाचन आयोग मौन

भाजपा नेताओं व कर्मचारियों के उल्लंघन की शिकायत पर निर्वाचन आयोग नहीं कर रहा कार्रवाई- कांग्रेस

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं व कर्मचारियों द्वारा लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान लगातार आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है जिसकी कांग्रेस पार्टी द्वारा कई बार भारत निर्वाचन आयोग एवं राज्य निर्वाचन आयोग को लिखित रूप में शिकायत की गई परन्तु कोई कार्रवाई न होने से लोकसभा चुनाव की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता पर प्रश्न चिन्ह खडा हो रहा है। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि इंटर कॉलेज मोटाढांग, कोटद्वार जिला पौडी गढ़वाल के प्रभारी प्रधानाचार्य के पद पर तैनात महावीर सिंह बिष्ट जो कि विधानसभा क्षेत्र चौबट्टा खाल में पीठासीन अधिकारी भी हैं, के द्वारा लगातार भारतीय जनता पार्टी की चुनावी सभाओं में हिस्सा लिया जा रहा है जिसकी लिखित शिकायत की गई ,परन्तु कार्रवाई नहीं हो पाई।

इसी प्रकार लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड, थराली जनपद चमोली में कार्यरत सहायक अभियंता सुरेंद्र पाल सिंह नेगी जो कि राजकीय निर्माण कार्यो के माध्यम से सत्ताधारी दल को प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से लाभ पहुंचाकर निर्वाचन को प्रभावित करते आ रहे उन्हें हटाये जाने का अनुरोध किया गया था परन्तु इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।

मथुरादत्त जोशी ने कहा कि गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नियुक्त खण्ड शिक्षा अधिकारी थलीसैण के पद पर कार्यरत विवेक पंवार द्वारा अपने पद का दुरूपयोग करते हुए राजकीय कार्यो के माध्यम से शिक्षकों को डरा-धमका कर एवं मनमर्जी से स्थानान्तरण का दबाव बनाते हुए सत्ताधारी दल को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लाभ पहुंचाकर लोकसभा निर्वाचन को प्रभावित करने की शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नही हो पाई है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ने यह भी कहा कि भाजपा नेताओं तथा स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट एवं अन्य नेताओं तथा पांचों लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों द्वारा आदर्श चुनाव आचार सहिता का खुला उलंघन किया जा रहा है।

भाजपा के आधिकारिक पेज पर पोस्ट की जा रही सोशल मीडिया पोस्टों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सेना की वर्दी पहने तथा मन्दिरों की तस्वीर लगे पोस्टर प्रचारित किये जा रहे हैं। इसी प्रकार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट का भी मन्दिर की तस्वीरों के साथ प्रचार किया जा रहा है, जो कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन है।

मथुरादत्त जोशी ने कहा कि जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखण्ड के पांचों लोकसभा प्रत्याशियों द्वारा अपने प्रचार वाले पोस्टरों एवं सोशल मीडिया पोस्टों में धर्म विशेष के मन्दिरों एवं स्लोगनों का उपयोग कर वोटरों की धार्मिक भावनाओं को भडकाया जा रहा है वहीं कांग्रेस पार्टी के गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी शगणेश गोदियाल द्वारा अपने प्रचार पम्पलेट में अपने आराध्य श्री बद्रीनाथ जी का संबोधन करने पर आपत्ति दर्ज करते हुए तीन दिन तक अनुमति पत्र जारी नहीं किया गया तथा श्री बद्रीविशाल के उद्घोष को पम्पलेट से हटाये जाने के निर्देश दिये गये।

मथुरादत्त जोशी ने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चत की जाय ताकि पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न हो सके।

RELATED ARTICLES

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!