Saturday, March 7, 2026
Home स्वास्थ्य जानिए कितने दिन तक खा सकते हैं कटा हुआ तरबूज

जानिए कितने दिन तक खा सकते हैं कटा हुआ तरबूज

गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में तरबूज की बिक्री शुरू हो जाती है. तरबूज का इंतजार लोगों को पूरे साल रहता है. गर्मियों में लोग सबसे ज्यादा रसदार मीठा फल तरबूज खाते हैं. तरबूज एक ऐसा फल है, जो हर किसी को बेहद पसंद होता है. इसमें मौजूद कई पोषक तत्व हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं।

जानें इसके फायदे
तरबूज में 90त्न पानी मात्रा होती है, जिससे ये शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है. तरबूज में कैलोरी बहुत कम होती है, इस कारण यह वजन कम करने में भी कारगर है. इसके अलावा तरबूज ब्लड प्रेशर, हड्डियां, दांत की परेशानी, आंखों की दिक्कत, मसल्स रिकवरी और कैंसर जैसी बीमारियों के लिए फायदेमंद है. तरबूज बहुत ही उपजाऊ होता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखते हैं।

कटा हुआ तरबूज सही या नहीं
तरबूज स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है. लेकिन कई लोग बचा हुआ तरबूज आधा काट कर रख देते हैं और फिर उसे कुछ दिन बाद खाते हैं. क्या आप जानते हैं कटे हुए तरबूज को कितने दिनों तक खाना सही होता है? तरबूज में पानी की मात्रा होने से इसकी सही तारीख बताना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन तरबूज को अगर आप काट देते हैं तो इसे तत्काल ही खा लेना चाहिए. यदि आप एक बार में पूरा तरबूज नहीं खा सकते हैं, तो फिर इसे किसी ठंडी जगह पर रख देना चाहिए. आमतौर पर यह 3 से 4 दिनों तक ठंडी जगह में होने की वजह से सुरक्षित रहता है, लेकिन इसके बाद इसका स्वाद और गुणवत्ता नहीं बचती. अगर आप कटा हुआ तरबूज खाते हैं, तो ध्यान रहे कि इसे आपको ठंडी जगह पर रखना है. लेकिन 3 से 4 दिन के बाद इसके सेवन से बचना चाहिए।

RELATED ARTICLES

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

युवा और बच्चे भी हो रहे सुनने की परेशानी का शिकार, जानिए क्या हैं कारण

आमतौर पर यह माना जाता है कि सुनने की क्षमता उम्र बढ़ने के साथ कम होती है, लेकिन अब यह समस्या केवल बुजुर्गों तक...

रंगों की होली में कॉन्टैक्ट लेंस से बढ़ सकता है आंखों का खतरा, समझें नुकसान

होली के रंगों के साथ मस्ती करना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन इस उत्साह में अक्सर लोग अपनी आंखों की सुरक्षा को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments