Saturday, October 24, 2026
Home राष्ट्रीय भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए तीन और उम्‍मीदवारों की...

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए तीन और उम्‍मीदवारों की घोषणा की

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए तीन और उम्‍मीदवारों की घोषणा की है। पार्टी ने दो राज्यों की तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। राजस्थान के दो सीट और मणिपुर की एक सीट पर उम्मीदवार का एलान हुआ है। पार्टी ने राजस्‍थान में दौसा से कन्‍हैया लाल मीणा और करौली – धौलपुर सीट से इन्‍दु देवी जाटव को उम्‍मीदवार बनाया है। थौनाओजम बसंत कुमार सिंह अन्‍तर मणिपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के उम्‍मीदवार होंगे।

दौसा से कन्हैया लाल मीणा को मिला टिकट
राजस्थान में करौली-धौलपुर (सुरक्षित) सीट से इंदु देवी जाटव को टिकट दिया है। वहीं, दौसा के कन्हैया लाल मीणा को टिकट दिया है। वहीं, मणिपुर के इनर मणिपुर लोकसभा सीट से पार्टी ने थौनओजम बसंत कुमार सिंह को टिकट दिया है।

विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी उम्मीदवारों के नाम का हुआ ऐलान
इससे पहले बीजेपी ने आज गुजरात हिमाचल प्रदेश कर्नाटक और बंगाल में आगामी उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसके अलावा पार्टी ने सिक्किम में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए नौ उम्मीदवारों की घोषणा की है। गुजरात के पांच विधानसभा सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। हिमाचल प्रदेश के छह सीटों पर चुनाव होंगे। कर्नाटक में एक और बंगाल में दो सीटों पर चुनाव होंगे।

RELATED ARTICLES

नेपाल में भारी बारिश से तबाही, 45 घर ध्वस्त, 95 लोगों को सुरक्षित निकाला

नेपाल। पड़ोसी देश नेपाल में मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। गोरखा जिले में तेज...

गणपति विसर्जन को लेकर आगरा नगर निगम का निर्णय, यमुना में प्रतिमाएं विसर्जित नहीं होंगी

आगरा। गणपति उत्सव के समापन पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर आगरा नगर निगम ने विशेष व्यवस्था की है। यमुना नदी में प्रदूषण...

आम लोगों को राहत, चीनी की कीमत में गिरावट के बाद 58.50 रुपये किलो हुआ भाव

बड़े खरीदार अब रख सकेंगे 30 दिन का स्टॉक नई दिल्ली। चीनी की कीमतों को लेकर उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर सामने आई है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए केवल विटामिन C और D काफी नहीं, इन पोषक तत्वों पर भी दें ध्यान

शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर को वायरस, बैक्टीरिया...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

‘जेलर 2’ की शानदार कमाई जारी, ‘रणबाली’ के कलेक्शन में आई कमी

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों के बीच कमाई को लेकर मुकाबला देखने को मिल रहा है। रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ शानदार...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!