Saturday, June 7, 2025
Home राष्ट्रीय लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश से भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस...

लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश से भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के 6 बागी विधायक

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के छह पूर्व विधायक केन्‍द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में आज नई दिल्‍ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इन्‍हें कांग्रेस विधायक के रूप में अयोग्‍य घोषित कर दिया गया था। ये पूर्व विधायक हैं- सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इन्‍द्र दत्‍त लखनपाल, देवेन्‍द्र भुट्टो और चैतन्‍य शर्मा। इसी के साथ 3 निर्दलीय विधायकों ने को भी आज पार्टी में शामिल किया गया है।

आपको बता दें कि कांग्रेस ने अपने इन 6 विधायकों को क्रॉस वोट करने के कारण पार्टी से निलंबित कर दिया था। इन विधायकों में शामिल हैं धर्मशाला से सुधीर शर्मा, सुजानपुर से राजिंदर राणा, लाहौल स्पीति से रवि ठाकुर, बड़सर से इंद्रदत्त लखनपाल, गगरेट से चैतन्य शर्मा और कुटलैहड़ से देवेंद्र कुमार भुट्टो ये सब अब बीजेपी का हिस्सा बन गए हैं। इसके अलावा हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट डालने वाले 3 निर्दलीय विधायकों ने भी शुक्रवार (22 मार्च) को विधानसभा सचिव को अपना इस्तीफा सौंप दिया और उन्होंने भी बीजेपी का दामन थाम लिया. इन विधायकों के नाम हैं आशीष शर्मा, होशियार सिंह और केएल ठाकुर.

हिमाचल प्रदेश के 3 निर्दलीय विधायक- आशीष शर्मा, के.एल. ठाकुर और होशियार सिंह हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने कटरा से किया संबोधन, चिनाब पुल को बताया राष्ट्र की ताकत

कटरा/जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कटरा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए जम्मू-कश्मीर में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों को...

कोविड का खतरा लौटा, देश में एक्टिव केसों की संख्या 5000 से अधिक

नई दिल्ली। भारत में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में तेज़ी देखने को मिल रही है। 22 मई को जहां केवल 275...

पीएम मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने आवास में सिंदूर का पौधा रोपित किया

नई दिल्ली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास 7, लोक कल्याण मार्ग में सिंदूर का पौधा लगाकर एक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

धूम्रपान से क्या घट सकती है आपकी उम्र एक दशक तक? स्वास्थ्य विशेषज्ञ क्या कहते हैं

वैश्विक स्तर पर बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के लिए हमारी गड़बड़ लाइफस्टाइल और खान-पान की दिक्कतों को बड़ा कारण माना जाता रहा है। हृदय रोग-डायबिटीज...

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कालू सिद्ध धाम में किया पूजन

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हल्द्वानी स्थित कालू सिद्ध मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लिया। इस...

देवभूमि से खेलभूमि की ओर अग्रसर उत्तराखंड: सीएम धामी

नैनीताल।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नैनीताल स्थित डीएसए मैदान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रतिभाग किया| इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर...

नैनीताल में समीक्षा बैठक में सीएम का सख्त रुख – कहा: भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, जिम्मेदारी तय होगी

नैनीताल।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नैनीताल में कुमाऊं मंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक...

Recent Comments