Monday, September 7, 2026
Home स्वास्थ्य क्या माइक्रोवेव में खाना गर्म करने से पौष्टिक तत्व हो जाते हैं...

क्या माइक्रोवेव में खाना गर्म करने से पौष्टिक तत्व हो जाते हैं खत्म, ये है सच

अगर आप भी रोजमर्रा में माइक्रोवेव यूज करते हैं तो कभी न कभी आपने ये तो सुना ही होगा कि माइक्रोवेव का गरम किया हुआ खाना या पकाया हुआ खाना खाने से आपके लिए उतना लाभकारी नहीं है क्योंकि ऐसा करने के खाने के पोषक तत्व जल जाते हैं और खाना हेल्दी नहीं रहता. इसके पीछे के राज से पर्दा उठाने से पहले आइए ये माजरा समझते हैं कि माइक्रोवेव में खाना आखिर गर्म कैसे होता है !

ऐसे काम करता है माइक्रोवेव
जानकार बताते हैं कि माइक्रोवेव में खाना माइक्रोवेव किरणों के जरिए गरम होता है. इस प्रोसेस में खाने के अंदर का पानी, प्रोटीन और फैट एक तरह से चुम्बक का काम करते हैं। ये माइक्रोवेव किरणों के कॉन्टैक्ट में आने से वाइब्रेट करने लगते हैं, जिससे इनके अंदर गर्मी पैदा होती है और खाना गर्म होता है या पकता है।

मजेदार बात ये है कि इस आउट टू इन प्रोसेस है, पहले खाने का बाहरी एक से डेढ़ इंच हिस्सा गर्म होता है. इस हिस्से के गर्म हो जाने के बाद, गर्मी बीच वाले हिस्से की तरफ बढ़ती है. इस तरह पूरा खाना गर्म होता है। ध्यान देने वाली बात ये भी है कि माइक्रोवेव कुकिंग में अगर खाने में पानी की मात्रा ज्यादा होगी तो खाना जल्दी पकेगा. वहीं अगर पानी कम होगा तो खाना देर में पकेगा।

क्या माइक्रोवेव में खाना पकाना या गर्म करना हानिकारक है
गैस-चूल्हे के मुकाबले माइक्रोवेव पर खाना जल्दी पकता है, इसलिए खाने के पोषक तत्वों पर ज्यादा असर नहीं पड़ता, लेकिन हर पदार्थ के साथ ऐसा नहीं है, जैसे कि विटामिन बी12. ये हीट के कारण नष्ट हो जाता है, चाहे खाना आंच पर बनाये या माइक्रोवेव में, गर्मी के कारण विटामिन बी12 नष्ट होगा ही. माइक्रोवेव में खाना बनाने में पोषक तत्व बचा रहता है और माइक्रोवेव के खाने का स्वाद भी अलग आता है।

इसके ठीक विपरीत रिसर्च में ये बात सामने आई है कि माइक्रोवेव खाने में मौजूद कीटाणुओं को 2-4 मिनट के अंदर ही मार देता है लेकिन अगर माइक्रोवेव में खाना ठीक से नहीं पका तो इससे इन्फेक्शन भी फैल सकता है. इसलिए माइक्रोवेव के अपने फायदे और नुकसान दोनों होते हैं। लेकिन देखा जाए तो माइक्रोवेव में खाना गर्म करने या पकाने से उसके पोषक तत्व खत्म नहीं होते. आजकल की तेज रफ्तार दुनिया में माइक्रोवेव ने खाना बनाने या गर्म करने के प्रोसेस को काफी सुगम कर दिया है. जिसमें वक्त भी कम लगता है और आसानी भी है।

RELATED ARTICLES

स्वाइन फ्लू को लेकर बढ़ी चिंता, बुखार न हो तब भी इन संकेतों पर रहें सतर्क

देश के कई हिस्सों में इन दिनों इन्फ्लुएंजा-ए के H1N1 वायरस को लेकर चिंता बढ़ी हुई है। दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश,...

शुगर को काबू में रखने के लिए सिर्फ दवाइयां नहीं, सही खानपान भी जरूरी

डायबिटीज को नियंत्रित रखना सिर्फ दवाइयां लेने तक सीमित नहीं है। रोजाना की डाइट, खाने की मात्रा और भोजन का समय भी ब्लड शुगर...

सिगरेट का धुआं फेफड़ों के साथ किडनी के लिए भी खतरनाक, गंभीर बीमारियों का बढ़ सकता है जोखिम

धूम्रपान को अक्सर फेफड़ों की बीमारी और कैंसर से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन इसका असर शरीर के कई दूसरे महत्वपूर्ण अंगों पर भी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!